Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बुजुर्ग महिला से मारपीट:पड़ोसी ने सड़क पर गिराकर पीटा, पड़ोसियों ने बनाया वीडियो

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोसियों ने 55 वर्षीय महिला को सड़क पर गिराकर पीटा, जिसका पड़ोसियों ने वीडियो बना लिया। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। बुधवार की महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित महिला पार्वती पासवान, जो चकेरी के बीवीपुर क्रॉसिंग की निवासी हैं, ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने घर में बैठी थीं। मोहल्ले के कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर आरोपी महिलाएं उन्हें घर से बाहर खींच लाईं। इसके बाद महिलाओं ने पार्वती पासवान के बाल पकड़कर लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक आरोपी डंडा लेकर आया और बुजुर्ग महिला को धमकाने लगा। उसने महिला को पांच थप्पड़ मारे और सड़क पर गिराकर घूंसे भी बरसाए। मारपीट के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस पूरी घटना का वीडियो मोहल्ले के लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बुधवार को बुजुर्ग महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे जातिसूचक गालियां दी गई। और जान से मारने का प्रयास किया गया। वहीं, घायल महिला पार्वती की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेशपुर के ललिता मैया मंदिर में भव्य आरती:नवरात्रि के 7वें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जय माता दी का किया उद्घोष
    Next Article
    गोरखपुर में गुरुवार को रहेगी बिजली कटौती:यूटिलिटी शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment