Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बरगद का पेड़ जड़ से काटा:छंटाई की अनुमति थी, वन विभाग ने दर्ज कराई FIR

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला इलाके में एक हरे-भरे बरगद के पेड़ को जड़ से काटने का मामला गरमा गया है। वन विभाग के दरोगा रामबाबू दोहरे ने इस संबंध में चकेरी पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर रविवार को एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरोगा रामबाबू दोहरे के अनुसार, उन्हें 17 अप्रैल को जानकारी मिली थी कि लालबंगला निवासी माला सिंह को नगर निगम और वन विभाग की ओर से केवल पेड़ की छंटाई (प्रूनिंग) की अनुमति दी गई थी। आरोप है कि माला सिंह ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पूरे पेड़ को जड़ से कटवा दिया और कटी हुई लकड़ी भी मौके से हटा दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बरगद का पेड़ काफी पुराना और परिपक्व था, जिसकी मोटाई लगभग 227 सेंटीमीटर थी। पर्यावरणीय दृष्टि से ऐसे पेड़ बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वन विभाग के अनुसार, केवल छंटाई की अनुमति के बावजूद पेड़ को पूरी तरह से काटना वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 के तहत एक दंडनीय अपराध है। दरोगा की तहरीर में यह कृत्य कानून की धारा 4/10 और अन्य संबंधित नियमों का उल्लंघन बताया गया है। इस घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने पहले सड़क जाम कर हंगामा भी किया था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने जानकारी दी है कि माला सिंह के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में घर से लाखों की चोरी:दंपति गांव गए थे, चोरों ने नगदी-दहेज का सामान उड़ाया; CCTV में कैद
    Next Article
    घाटमपुर के पतारा में गेहूं के खेतों में आग:सड़क किनारे से फैली, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से बुझाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment