Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चोरी के शक में महिला को पीटा:तलाशी में कुछ नहीं मिला, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में रविवार शाम चोरी के शक में भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसका उपचार कराया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। महिला शाम को ट्रेन से कानपुर पहुंची थी और खपरा मोहाल की ओर जा रही थी। इसी दौरान शाहजहांपुर के एक युवक ने अपना बैग चोरी होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को चोर समझकर मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पीआरवी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह भीख मांगकर गुजारा करती है और स्टेशन क्षेत्र में रहती है। स्थानीय लोगों ने महिला की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से चोरी का कोई सामान नहीं मिला। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे छोड़ दिया गया। क्षेत्र के निवासी रवि, शमीम और दिव्या ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को महिला को पीटते देखा था। बीच-बचाव के दौरान महिला के माथे पर चोट भी आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू का शव कुएं में मिला...ससुर ने लगाई फांसी:ललितपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, गांव में शोक का माहौल
    Next Article
    सुल्तानपुर में ट्रक के केबिन में मिला ड्राइवर का शव:जीपीएस से ट्रेस हुई लोकेशन, सिर पर चोट के निशान थे, कैश लेकर गए बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment