Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में डेंटल फाइनल ईयर की छात्रा ने दी जान:हॉस्टल में लटकी मिली, पिता बोले- बेटी को हॉस्पिटल खुलवाना चाहता था

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में सुसाइड कर लिया। काफी देर तक कमरा न खुलने पर साथी छात्राओं ने हॉस्टल संचालक और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली। छात्रा मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर बीडीएस फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा मूलरूप से बिहार की रहने वाली थी। उसके पिता ने बताया- एक दिन पहले बेटी से बात हुई थी, तब सबकुछ नॉर्मल था। मैंने हॉस्पिटल के जमीन भी खरीद ली थी। सोचा था कोर्स कंप्लीट होने के बाद बेटी को हॉस्पिटल खुलवाऊंगा। फिलहाल मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, ऐसे में सुसाइड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद पिता बेटी का शव लेकर बिहार के लिए रवाना हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार शाम को कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन स्थित हॉस्टल में हुई अब जानिए पूरा मामला…. सुसाइड के एक दिन पहले पिता से हुई थी बात मुंगेर (बिहारी) के करबला रोड कॉलोनी के रहने वाले मो. हसन बिहार में ब्लॉक में लिपिक थे। अब वह रिटायर्ड हो चुकी हैं। मोहम्मद हसन की बेटी नाजिया हसन (23) कानपुर के मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में BDS की पढ़ाई कर रही थी। पिता मोहम्मद हसन ने बताया- बेटी फाइनल ईयर में थी। गूबा गार्डन अलका हॉस्पिटल के पीछे हॉस्टल में रहती थी। बुधवार शाम को बेटी से फोन पर बात भी हुई थी। इसके बाद गुरुवार को कॉलेज गई। कॉलेज से लौटन के बाद उसकी कॉल भी नहीं आई। देर शाम को पुलिस ने सूचना दी कि बेटी ने सुसाइड कर लिया। पूछने पर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया- गुरूवार शाम को नाजिया कॉलेज से सीधे रूम पर आई थी। फंदे से लटका मिला शव देर शाम तक कमरा न खुलने पर अन्य छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिस पर छात्राएं डर गईं। उन्होंने तुरंत हॉस्टल संचालक और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ अंदर घुसी तो नाजिया का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने घटना सूचना मोहम्मद हसन को दी। जानकारी पर नाजिया की बड़ी बहन फौजिया, चचेरा भाई अल्तमस और पिता मो. हसन कानपुर पहुंचे। पिता ने हॉस्पिटल के लिए जमीन खरीदी थी पिता मोहम्मद हसन ने बताया- बेटी नाजिया पढ़ने में बहुत होशियार थी। पता नहीं बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। मैंने बिहार में जमीन भी खरीद ली थी। सोचा था बेटी का बीडीएस कंप्लीट हो जाएगा। इसके बाद वहां हॉस्पिटल खुलेंगे। लेकिन मेरा सपना अधूरा रह गया। पिता मोहम्मद हसन पोस्टमार्टम के बाद बेटी का शव के लिए बिहार के लिए रवाना हो गए। वहीं, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में भाजपा ने निकाली नारी शक्ति वंदन पदयात्रा:महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर दिया जोर
    Next Article
    लखनऊ के युवक की कुवैत में संदिग्ध हालत में मौत:बाथरूम में मिला शव, शादी के 47 दिन बाद जनवरी में चला गया था कमाने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment