Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में DCP आबिदी ने बाइक से की गश्त:रामनवमी शोभायात्रा से पहले पुलिस की तैयारी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगी यात्रा

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रावतपुर इलाके में रामनवमी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ रावतपुर क्षेत्र में रूट मार्च किया। रावतपुर थाना क्षेत्र में हर साल रामनवमी पर बड़ी शोभायात्रा निकलती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। क्षेत्र की संवेदनशीलता और पूर्व में हुए तनाव को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक नजर पुलिस ने तंग गलियों और मुख्य मार्गों पर बाइक से रूट मार्च किया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही लोगों में भरोसा कायम करना रहा। शोभायात्रा के पूरे रूट पर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की जाएगी। पुलिस ने संभावित अराजक तत्वों की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। ड्रोन से होगी निगरानी डीसीपी वेस्ट ने बताया कि शोभायात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। यात्रा पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में निकाली जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और लोगों से सहयोग की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो युवकों की मौत:ट्रक कंडक्टर का शव मिलने से हड़कंप, जूही में बेरोजगारी से परेशान युवक ने दी जान
    Next Article
    मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा:एक ही परिवार के 9 लोग घायल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment