Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गंगा में डूबने से ट्रैक्टर चालक की मौत:दो साथियों को नाविकों ने बचाया, नए गंगापुल निर्माण में करता था काम

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर गंगा नदी में नहाते समय एक ट्रैक्टर चालक की डूबने से मौत हो गई। उसके दो साथियों को नाविकों ने सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिल्हौर के मल्लापुर निवासी कुंहाल कटियार के रूप में हुई है। वह गंगाघाट चौकी के पास बन रहे नए गंगा पुल निर्माण में अपना ट्रैक्टर लगाकर सामग्री पहुंचाने का काम करता था। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे कुंहाल अपने दो साथियों के साथ खाना खाने के बाद गंगा में नहाने गया था। नहाते समय वे तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास खड़े नाविकों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कुंहाल के दोनों साथियों को बचा लिया। हालांकि, कुंहाल गहरे पानी में लापता हो गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे पुलिस की मदद से उसका शव बरामद किया गया। कुंहाल के पिता जयशिव कटियार ने बताया कि उनका बेटा तैरना नहीं जानता था। उन्होंने आरोप लगाया कि साथियों के कहने पर वह नहाने गया होगा। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में शोक छा गया है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज:4,353 लोगों ने किया समर्थन, 27 अप्रैल को ‘गौ सम्मान दिवस’
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रैली:310 लोगों ने 3 किमी रैली निकाली, 'स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान' का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment