Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गल्ला व्यापारी से मारपीट के बाद लूट:नशे में धुत युवक ने छीने 13 हजार, ग्रामीणों के आते ही भागा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर नशे की हालत में हमला कर 13 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के बनहरी गांव निवासी सतीश कुशवाहा ने बताया कि वह मंगलवार सुबह बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला, जिसने उनसे एक हजार रुपए मांगे। सतीश के मुताबिक युवक नशे में था। रुपये देने से मना करने पर वह भड़क गया और बाइक में धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। मारपीट कर जेब से निकाले 13 हजार पीड़ित का आरोप है कि गिराने के बाद आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जेब में रखे 13 हजार रुपए निकाल लिए। अचानक हुए हमले से घबराए सतीश ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी वारदात के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीड़ित ने परिजनों को सूचना देने के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस बोली-जांच के बाद होगी कार्रवाई घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में हुई मारपीट का लग रहा है। तहरीर मिल गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़े मंगल पर प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब:संगम में लेटे हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़, विशेष आरती और श्रृंगार
    Next Article
    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टंटबाजी वीडियो:पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गाड़ियों को किया गया सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment