Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गर्मियों से यात्रियों को राहत, समर-स्पेशल ट्रेन शुरू:सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, राजस्थान-मुंबई का सफर हुआ आसान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में गर्मी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए, सूबेदारगंज से बांद्रा के बीच एक समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है। इस ट्रेन से कानपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा। बढ़ते हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए सूबेदारगंज से बांद्रा टर्मिनस के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों को यूपी से मुंबई रूट पर अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04125/04126 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस समर स्पेशल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी निर्धारित अवधि में संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार 6 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार 7 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, फतेहपुर सीकरी, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। सुपरफास्ट ट्रेन में स्लीपर, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी सहित विभिन्न कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थियों को मिले जॉब ऑफर:हरदोई में लगा एक दिवसीय मेला, 7 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
    Next Article
    फतेहपुर में पत्नी से विवाद पर पति ने लगाई फांसी:पेड़ पर लटका मिला शव, जम्मू में करता था काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment