Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस एजेंसी बंद-लिखा गैस की गाड़ी नहीं आएगी:लोग बोले- 15 दिनों से घर में गैस नहीं है, गैस एजेंसियों पर हो रही वसूली

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गैस की किल्लत से लोग परेशान है, लोगों का कहना है- फोन पर गैस के डिलीवरी के मैसेज आ जाते है, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। KYC के नाम पर गैस एजेंसी संचालक 200 रुपए की वसूली कर रहे है। एक ग्राहक ने बताया- 15 दिनों से घर में खाना नहीं बन पाया है। इस परेशानी को समझने के लिए कानपुर इंडेन गैस एजेंसी और भगवतदास इंडेन गैस एजेंसी पर लाइन में लगे उपभोक्ताओ से बात की। देखिए 3 तस्वीरो में गैस की किल्लत प्रवीण कुमार शर्मा बताते है, मैं यहां कानपुर इंडेन गैस सर्विस पर 15 दिनों से चक्कर लगा रहा हूं, मेरा DSC नंबर और डिलीवरी का मैसेज आ गया है। मेरी गैस कहां जा रही है, मुझे पता नहीं। मैं आज यहां आया हूं, गैस का कुछ भी पता नहीं चल रहा है। कहां जा रही है। सरकार कह रही है गैस आसानी से मिल रही है, लेकिन ये निराधार झूठ है। यहां लंबी लाइने लगी हुई है, कहीं गैस नहीं मिल रही है। मेरा दो महीने में 2 बार DSC नंबर आ रहा है। मैं यहां दफ्तर छोड़ के प्रतिदिन आ रहा हूं। यहां इतनी परेशानी है, बता नहीं सकता। 1076 पर भी कॉल की लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अमित ने बताया- मैं यहां 30 दिनों से परेशान हूं। अभी सिलेंडर को बुक किए हुए 25 दिन हो गए है। मैंने 30 दिन पहले सिलेंडर को बुक करने के लिए फोन किया था, लेकिन अबही तक गैस बुक नहीं हुई है, न ही घर पर आई है। आज जब यहां आये तो एजेंसी बंद है, लेकिन आज फिर एक नंबर दिया है। मैं गैस के लिए 12 दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। यहां इतनी लाइन लगती है, कुछ कहने की बात करने के लिए लाइन से अंदर जाने के लिए कहते है। महेश बताते है, हमने 14 तारीख को गैस बुक की थी, जिसमें DSC नंबर आ गया, 19 तारीख को गैस डिलीवरी का मैसेज आ गया। लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। यहां से कह दिया जाता है, गैस घर पर आएगी, लेकिन गैस अबही तक नहीं आई है। मेरे घर में 10 दिनों से सिलेंडर नहीं है, दूसरे के घर से सिलेंडर मांग के खाना बना रहे है। संजय सिंह यादव बताते है, हम गैस के लिए 15 दिनों से दौड़ भाग कर रहे है, हमने 28 फरवरी को सिलेंडर बुक करवाया था, लेकिन अभी तक मैसेज नहीं आया है। पहले कहा बुक होगा, आधार कार्ड जमा होगा, उसके बाद साइन होंगे,यहां इतनी भीड़ है गैस मिल नहीं रही है। KYC करवाने के लिए एजेंसी ने 200 रुपए लिए है। उसमें एक पाइप और साबुन दिया है। हमारे घर में गैस न होने की वजह से 15 दिनों से खाना नहीं बन पा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने भी किया सुसाइड:युवक के बाहर जाने से थी परेशान, लवर ने सूरत में फांसी लगाई
    Next Article
    प्रयागराज में प्रोफेसरों को मिली जान से मारने की धमकी:डाक के जरिए भेजा गया धमकी भरा पत्र, पुलिस ने दर्ज की FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment