Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में होली पर हुड़दंग, 121 लोग घायल:हैलट की इमरजेंसी फुल, सड़क हादसे और केमिकल रंग से बढ़े केस

    3 hours ago

    1

    0

    शहर में होली के त्योहार पर हुड़दंग और लापरवाही भारी पड़ गई। रंगों के इस उत्सव में सावधानी न बरतने के कारण बड़ी संख्या में लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे। कानपुर के प्रमुख एलएलआर (हैलट) अस्पताल की इमरजेंसी में होली के दौरान 121 से ज्यादा मरीज भर्ती किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले सड़क हादसों और आपसी विवाद में घायल होने वाले लोगों के रहे। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले से की गई तैयारियों के कारण समय पर इलाज मिल सका, जिससे कई गंभीर मरीजों की जान बच गई। इमरजेंसी में रही भारी भीड़ और मुस्तैद रहा स्टाफ एलएलआर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि, त्योहार को देखते हुए इमरजेंसी में पहले से ही विशेष इंतजाम किए गए थे। जैसे ही घायल अस्पताल पहुंचे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इलाज दिया गया। गंभीर रूप से घायलों के लिए रेड जोन को सुरक्षित रखा गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार संबंधित वार्डों में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में 4 और 5 मार्च को मरीजों के आने का सिलसिला लगातार बना रहा। 4 और 5 मार्च को भर्ती मरीजों का आंकड़ा होली के मुख्य दिन यानी 4 मार्च को अस्पताल में काफी गहमागहमी रही। इस दिन मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा 29 मरीज भर्ती हुए। वहीं, सड़क हादसों में सिर की गंभीर चोट के कारण न्यूरो सर्जरी विभाग में 22 मरीजों को एडमिट करना पड़ा। इसके अलावा बाल रोग विभाग में 7, हड्डी रोग (आर्थो) विभाग में 8, चेस्ट अस्पताल में 6, गायनी में 5, न्यूरोलाजी में 5 और सामान्य सर्जरी विभाग में 5 मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अगले दिन 5 मार्च को भी मेडिसिन विभाग में 13 नए मरीज भर्ती हुए। बच्चों के इलाज के लिए बाल रोग विभाग में 3 और हड्डी की चोट वाले 5 मरीजों को आर्थो विभाग में भर्ती किया गया। न्यूरो सर्जरी विभाग में भी 5 नए मरीज एडमिट हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के हुड़दंग में सड़क हादसों में 5 की मौत:शहर में अलग-अलग हादसों में 45 घायल, 17 हैलट में एडमिट
    Next Article
    अयोध्या में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:होली मनाने बहन के घर आया था, 3 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment