Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में हीट स्ट्रोक से युवक की मौत:शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था, बस से उतरते ही गश खाकर गिरा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में पारिवारिक शादी-समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद से घर जा रहा युवक फजलगंज में बस से उतरने के बाद गश खाकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हैलट अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही हीट स्ट्रोक के कारण मौत होने की आशंका जताई। मूलरूप से अमेठी के किशुनी शुकुल बाजार के रहने वाले संदीप कुमार (30) मजदूरी करते थे। परिवार में मां शांति और चार भाई है। भाई सुरजीत ने बताया कि 30 अप्रैल को परिवार में शादी होनी है। जिसमें शामिल होने के लिए संदीप अहमदाबाद से बस से कानपुर आ रहा था। सोमवार शाम को फजलगंज स्थित संत नगर चौराहा में बस से उतरने के बाद वह सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी वह गश खाकर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फजलगंज पुलिस उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया संभवत हीट स्ट्रोक से युवक की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार प्रतापगढ़ पहुंची:सांसद-विधायक ने स्वागत कर ट्रेन को आगे रवाना किया
    Next Article
    कानपुर देहात में लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार:नकदी, तमंचे, मोबाइल और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment