Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ईद की नमाज दो शिफ्टों में होगी:बेनाझावर ईदगाह में 3 लाख से अधिक लोग अदा करेंगे नमाज, पहली शिफ्ट सुबह 8.30 और दूसरी 9.30 बजे

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर की बड़ी ईदगाह बेनाझावर में ईद की नमाज दो शिफ्टों में अदा की जाएगी। पहली नमाज सुबह 8:30 बजे और दूसरी नमाज 9:30 बजे होगी। ईदगाह कमेटी का अनुमान है, दोनों शिफ्टों में मिलाकर 3 लाख से अधिक नमाजी ईद नमाज अदा करेंगे। इसी तरह से पूरे शहर की 300 से ज्यादा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। कमेटी ने साफ अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज न पढ़े। सभी लोग ईदगाह या मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा करें। पहली शिफ्ट के लिए समय से पहुंचे पहली शिफ्ट में नमाज पढ़ने वालों से कहा गया है कि वे सुबह 7:45 बजे तक ईदगाह पहुंच जाएं। इसके बाद सुबह 8 बजे बजरिया की तरफ से आने वाला रास्ता बंद कर दिया जाएगा। यह रास्ता पहली शिफ्ट की नमाज पूरी होने के बाद ही खोला जाएगा। इसके बाद दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा करने वालों को ईदगाह के भीतर भेजा जायेगा। कमेटी ने भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखने के लिए ईदगाह कमेटी की ओर से करीब 250 वालंटियर लगाए गए हैं। ये नमाजियों को अंदर तक पहुंचाने और व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे। शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाज का समय बड़ी ईदगाह बेनाझावर: सुबह 8:30 बजे और 9:30 बजे जामा मस्जिद, अशरफाबाद (जाजमऊ): सुबह 8 बजे और 9 बजे जाजमऊ ईदगाह: सुबह 8:30 बजे पटकापुर जामा मस्जिद: सुबह 8 बजे मछरिया ईदगाह: सुबह 8 बजे
    Click here to Read more
    Prev Article
    विंध्याचल धाम में चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना:चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को दी अंतिम चेतावनी:एक लाख छात्रों के परिणाम लंबित, 25 मार्च तक अंक अपलोड करने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment