Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में किदवई नगर के मकान में भीषण आग:फायरब्रिगेड ने कई लोगों को किया रेसक्यू किया, 4 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर इलाके के वाई ब्लॉक में सोमवार रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने मौके पर पहंचते ही आग बुृझाने का कार्य शुरू किया। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं के बीच कई लोग फंस गए । दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और एक घंटे की मशक्कत के बाद मकान में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया, कोई जनहानि नहीं हुई। चारों तरफ से मकान को घेरकर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। लगातार पानी की बौछारों के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। आग पर काबू पाने में एक घंटे से अधिक समय लगा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या बिजली की तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी का झांसा, फिर तमिलनाडु में हत्या:लखनऊ के युवक को साथ ले जाकर मार डाला, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    Israel US Iran War Live: ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ 36 घंटे बाकी, दूसरे दौर की वार्ता पर संशय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment