Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में लोग बोले- एजेंसी सिलेंडर ब्लैक में दे रही:सुबह 5 बजे से लाइन में लगे, कहा- गैस के लिए गरीब मर रहे, क्या हम आत्महत्या कर लें

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है। शहर में गैस के लिए सुबह 5 बजे से लाइने लगी हुई हैं। लाइन में खड़े लोगों ने बताया- गैस बुक करने के बाद, गैस डिलीवरी का मैसेज फोन पर आ जाता है, लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं आया है। लोगों ने कहा- गैस एजेंसी वाले गैस को ब्लैक में बेंच रहे हैं। हम लोग क्या आत्महत्या कर लें। एजेंसी पर लगी लाइनों में लोग परेशान नजर आए। अब पढिए पूरी रिपोर्ट.. गैस की किल्लत 3 तस्वीरों में देखिए... ग्वालटोली में भारत गैस एजेंसी पर लाइन में लगे रिहान अहमद ने बताया- हम लोग सुबह 5 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। हमने 3 मार्च को सिलेंडर बुक कराया था। 6 तारीख को गैस डिलीवरी का मैसेज आ गया, लेकिन सिलेंडर अभी तक घर नहीं आया है। अब तब से लगातार लाइन में खड़े हो रहे हैं। पहले DAC नंबर के लिए लाइन में खड़े हुए। इसके बाद साइन और मुहर लगवाने के लिए लाइन में खड़े हुए। इस समय 4 दिनों से गैस लेने के लिए लाइन में खड़े हुए हैं। घर में बच्चे और पूरा परिवार परेशान है। इंडक्शन और चूल्हे पर खाना बना रहे है। ग्वालटोली भारत गैस एजेंसी पर पहुचे राजेश सिंह कहते है, हम सुअह 6 बजे से DAC नंबर की पर्ची लेने के लिए लाइन में लगे हुए है। उसके बाद पर्ची पर साइन और मुहर लगवानी पड़ेगी। जब सब काम हो जाएगा, उसके बाद गैस लेने के लिए मुझे 20 किमी दूर बिठूर जाना पड़ेगा। अब देखो गैस कब मिल पाएगी। ये मुझे अभी तक नहीं पता है। अभिषेक कुशवाह बताते है, 26 मार्च को मैंने अपना सिलेंडर बुक किया था। DAC नंबर आने के बाद मैं यहां इन्वॉइस के लिए आया। जब मैंने इसको चेक किया तो पता चला सिलेंडर मारे घर पहुंच गया है। लेकिन घर पर सिलेंडर नहीं आया है। जब मैंने होकर को फोन किया तो बताया आप एजेंसी पर जा कर कॉन्टैक्ट करिए। जब मैंने एजेंसी पर आकर बातचीत की। तो बताया लाइन में लगिए, अब लाइन में लगने के बाद एजेंसी वालों से बात हो पाएगी। विनोद कुमार सिंह बताते है, हमारे घर में 4 दिन से सिलेंडर नहीं है। यहां आते है तो कहते है DAC नंबर के लिए एजेंसी आओ और होकर कुछ अलग बताता है। यहां पर गैस की ब्लैक में बिक रही है, ये बंद होगी की नहीं। या हम लोग आत्महत्या कर लें। वहां जिलाधिकारी के घर में सिलेंडर पर्याप्त है। यहां महिलाएं धूप में मार रही है। हम यहां सभी गरीब लोग मर रहे है। यहां सिलेंडर नहीं मिल रहा है, यहां पर सिलेंडर ब्लैक में बेंच लिया जा रहा है। यहां कालाबाजारी बंद नहीं हो रही है। हम यहां 4 घंटे से लाइन में लगे हुए है। हम लोग लाइन में लगे है, पहुंचते- पहुंचते सिलेंडर खत्म न हो जाएं। हम लोग क्या आत्महत्या कर लें। गरीबों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। गैस की कालाबाजारी कभी बंद नहीं हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सड़क किनारे नवजात का शव मिला:कपड़े में लिपटे पैकेट में मिला, कार सवार फेंककर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    लखनऊ में डंपिंग यार्डों से कूड़ा उठान में देरी:पार्षद बोले- हफ्ते में 2 दिन डीजल नहीं मिल रहा, LSA ने लिखा- इमरजेंसी के तौर पर ईंधन मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment