Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग:स्पेशल थाना और SIU की मांग, कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शनिवार को ‘लव जिहाद’ और अवैध धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंपा गया। बेटी बचाओ संघर्ष समति के कार्यकर्ताओं ने जेएनके कालेज से कलक्ट्रेट के लिए सैंकड़ों की संख्या मे जुलूस निकालकर ‘जय श्री राम’ और ‘बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को 13 सूत्रीय मांग का ज्ञापन दिया। इसमें हर जिले में ऐसे मामलों की जांच के लिए विशेष पुलिस थाना और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) गठित करने की मांग प्रमुख रही। संगठन ने मांग की, कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर 6 महीने के भीतर मामलों का निस्तारण करने, धर्मांतरण में सहयोग करने वालों को संगठित अपराध की श्रेणी में शामिल कर कड़ी सजा देने की मांग की गई। साथ ही अंतरधार्मिक विवाह में लड़की की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा विवाह के उद्देश्य से धर्मांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और प्रभावित महिलाओं को विदेश भेजे जाने की स्थिति में पूर्व सूचना व सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने जिम, हेयर सैलून और मसाज सेंटरों पर महिला ट्रेनर और संचालकों के नाम-पते अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में संगठित अपराध या आतंकी कनेक्शन सामने आते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कल भगवान परशुराम जयंती समारोह:तैयारियां अंतिम चरण में, पूजन-अर्चन, संगोष्ठी और भंडारे का आयोजन
    Next Article
    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:खेत जाते समय पहिए और मडगार्ड के बीच फंसकर जान गई, आरोपी चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment