Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिला बैंककर्मी से मारपीट, VIDEO:नशे में धुत 2 कर्मचारियों ने सड़क पर खसीटा, कपड़े फटे; चेन लूटकर फरार

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक महिला बैंककर्मी के साथ उसके सहकर्मियों ने मारपीट की। आरोप है कि उसे सड़क पर गिराकर घसीट दिया गया। इससे महिला के कपड़े फट गए और उसकी चेन भी लूट ली गई। बुधवार को महिला की कंपनी, IDFC बैंक, ने ‘गेट टूगेदर’ पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बैंक के सभी कर्मचारी शामिल हुए थे। आरोप है कि पार्टी में कुछ कर्मचारी शराब के नशे में थे। इसी बीच 2 कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। महिला ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, तभी उसके साथ भी बदसलूकी हुई। इसके बाद पीड़ित महिला कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटनास्थल ग्वालटोली थाना क्षेत्र की है। ग्वालटोली थानाक्षेत्र में IDFC बैंक की गेट-टू-गेदर पार्टी के दौरान नशे में धुत दो कर्मचारियों ने साथी कर्मचारी को बुरी तरह पीटने के बाद कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान महिला सहकर्मी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपी कर्मचारियों ने उन्हें सड़क पर घसीट कर पीटा, जिससे उनके कपड़े भी फट गए। इस दौरान आरोपी उनकी चेन भी लूट गए। पीड़ित महिला कर्मी कोतवाली थाने पहुंची जहां बाद में घटनास्थल ग्वालटोली निकला। जिसके बाद पीड़िता ने वहां पहुंचकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। पार्टी में 20 से 25 लोग शामिल हुए थे केशवपुरम में रहने वाली महिला मालरोड स्थित IDFC बैंक में काम करती हैं। उन्होंने बताया- बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट्स चेंबर के पास हमारे बैंक की गेट-टूगेदर पार्टी थी। इस पार्टी में करीब 20 से 25 लोग शामिल हुए थे। इस दौरान कई कर्मचारियों ने शराब पी और बवाल शुरू हो गया। नशे में धुत बैंक के दो कर्मचारी, शिव सिंह और विवेक, साथी कर्मचारी विवेक यादव के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। उन्होंने हमें गालियां दी, चप्पलों से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। मैं वहां मौजूद होने के कारण बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही थी। इस पर दोनों भड़क गए और मेरे बाल पकड़कर मुझे सड़क पर गिरा दिया। इससे मेरे कपड़े फट गए। इसी दौरान दोनों ने मेरी चेन भी लूट ली। मारपीट के बाद उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। इसके बाद मैंने अपने एक साथी के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। लूट का आरोप गलत कर्नलगंज एसीपी अमित चौरसिया ने बताया- पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। लूट का आरोप गलत है। ……….. ये खबर भी पढ़ें… बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO: विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती पर काशी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी ध्वज-यात्रा:संकट मोचन मंदिर में एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया, एक्ट्रेस निम्रत कौर भी पहुंचीं
    Next Article
    भाजपा नेता पर 35 लाख की ठगी का आरोप:बुलंदशहर में प्लॉट बेचने के नाम पर धोखा, योग गुरु के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment