Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में म्यूजिक टीचर से रेप:हिंदू बनकर फंसाया, प्रेग्नेंट होने पर ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव; विरोध पर कराया अबॉर्शन

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक क्रिश्चियन युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू म्यूजिक टीचर को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक हिंदू बनकर उसके साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में रहा। जब टीचर प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने युवक से शादी करने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जुबान से नहीं पलटेगा। कुछ दिन बाद युवक टीचर पर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर उसने हत्या करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद टीचर ने युवक के घरवालों से शिकायत की। इस पर घरवालों ने उसे धमकाकर एक मकान में बंद कर दिया। इस दौरान युवक के पिता और भाई ने भी उसके साथ रेप किया और मारपीट भी की। युवक के घरवालों ने दवाएं देकर उसका अबॉर्शन करा दिया। सोमवार को टीचर थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है। 2017 में टीचर की युवक से हुई थी मुलाकात बारादेवी में रहने वाली युवती ने बताया- मैं ग्वालटोली क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में म्यूजिक टीचर हूं। साल- 2017 में मेरी मुलाकात चुन्नीगंज में रहने वाले अभिषेक सिंह उर्फ रौनी से हुई थी। अभिषेक गिटार बजाता था। इस दौरान कई कार्यक्रमों में उससे मुलाकात होती रही। साल- 2023 में अभिषेक से मेरी बातचीत शुरू हो गई और उसने मुझसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान वह मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। मई- 2025 में मुझे पता चला कि मैं 1 महीने की प्रेग्नेंट हूं, तो मैंने अभिषेक से शादी करने को कहा। इस पर उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जुबान से नहीं पलटेगा। अबॉर्शन का दबाव बनाया उसने मुझ पर अबॉर्शन कराने का दबाव बनाया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने मारपीट कर हत्या की धमकी दी। अभिषेक ने यह भी बताया कि वह ठाकुर नहीं, इसाई है। उसका असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रौनी है। उसने धमकी दी कि अगर मैंने उसकी बात नहीं मानी, तो वह मेरे परिवार की बदनामी कर देगा। इसके बाद आरोपियों ने मुझे अपने घर में बंद कर लिया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए मुझे अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया। पिता और भाई ने भी किया रेप इस दौरान अभिषेक के पिता अखिलेश, मां रीता, बहनें नेहा और रुचि, भांजा सैम, भाई सनी, भाभी चिया और दोस्त मोनू गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने मेरे पेट में लातें मारीं और दवाएं खिलाकर मेरा अबॉर्शन करवा दिया। इस दौरान अभिषेक घर से गायब रहने लगा और उसके पिता और भाई मेरे साथ रेप किया। 26 फरवरी को अभिषेक के परिवारवालों ने मुझे मारा-पीटा, तो मैंने 1090 पर कॉल की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। अभिषेक के घरवालों ने मेरी चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपए भी छीन लिए। टीचर बोली- 1 लाख रुपए हड़पे पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिजन उसे डरा-धमकाकर ऑनलाइन और नकद मिलाकर एक लाख रुपए ले चुके हैं। सोमवार को आरोपियों ने दोबारा मारपीट की, तो वह कर्नलगंज थाने पहुंची और अभिषेक और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दी। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया- आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें- कुत्तों ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला, बरेली में पेट फाड़ा, सीने का मांस तक नहीं छोड़ा बरेली में कुत्तों के झुंड ने 4 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला। पहले उसका पेट फाड़ा। फिर सीने से मांस तक नोच ले गए। बच्चे के हाथ-पैर पर गहरे जख्म हो गए। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने कुत्तों को भगाया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम एशिया में जंग के बीच क्यों डर में भारत के लाखों परिवार? देखें विशेष
    Next Article
    वाराणसी में दरोगा ने दिलशाद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:बोला- मैं विवेक सिंह हूं...कोई बचा नहीं पाएगा, कोर्ट से जमानत कराने पर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment