Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पुलिस अधिकारी बन ठगी करने वाले 2 अरेस्ट:अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर बनाते थे शिकार

    2 hours ago

    1

    0

    गोविंद नगर में लोन दिलाने का झांसा देकर एटीएम और सिम हथिया कर ठगी करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अश्लील वीडियो देखने के झूठे आरोप लगाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के 10 एटीएम कार्ड, एक सिम, पांच मोबाइल फोन और 10,500 रुपये नगद बरामद किए हैं। 13 फरवरी को पीड़ित ने दर्ज कराई थी FIR गोविंद नगर के अतिरिक्त निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को दबौली वेस्ट निवासी सौरभ गौतम ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि बर्रा के एक रेस्टोरेंट में उसकी मुलाकात रवि नाम के युवक से हुई थी। उसने लोन दिलाने के लिए एक नंबर दिया था, जिस पर संपर्क करने पर कालर ने उसे भरोसा दिलाया। कहा कि वह अपना सिम और एटीएम दे दे, उसे लोन मिल जाएगा। इस पर उसके कहने पर उसने उन्हें सिम और एटीएम कार्ड थमा दिया था, लेकिन आगे दिन एम-केवाईसी न होने की बात कहकर लौटा दिया। 11 फरवरी को लखीमपुर से एक काल आई। कालर ने बताया कि उसके खाते में उसके 30 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। वापस कर दो, वरना पुलिस से शिकायत कर देंगे, जिसके बाद उसे आरोपियों के फर्जीवाड़ा करने का अहसास हुआ। उसकी शिकायत पर आरोपी इटावा के भरथना के चंदनपुर निवासी राजा सिंह और रेऊना थाना क्षेत्र के समाज नगर निवासी राहुल सिंह को जैना पैलेस के पास से गिरफ्तार किया गया। लोन के नाम पर हथिया लेते थे एटीएम और सिम पूछताछ में बताया कि वाट्सएप, टेलीग्राम सहित अन्य एप के माध्यम से अनजान लोगों के नंबर जुटाकर लोन दिलाने का झांसा देकर एटीएम और सिम कार्ड हथिया लेते थे। इसके बाद उन्हीं नंबरों से खुद पुलिस अधिकारी बताकर अश्लील वीडियो देखने के झूठे आरोप लगाकर लोगों को फंसाते और फिर रुपये ऐंठते थे। रुपये भी उन्हीं लोगों के खाते में मंगाते थे, जिनके एटीएम उनके पास होते थे। एक बार खाते में रुपये मंगाने के बाद कोई न कोई बहाना बनाकर उनके एटीएम और सिम वापस भी कर देते थे। आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी में कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:RSS सरसंघचालक मोहन भागवत 17 फरवरी को लखनऊ आएंगे; युवाओं से संवाद करेंगे
    Next Article
    लखनऊ के एकता पुरम में निकली शिव बारात:महाशिवरात्रि पर आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment