Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की:घर में गला रेता, फिर खुद पुलिस बुलाई; पत्नी बोली- पति को फांसी हो

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में खौफनाक वारदात हुई है। रविवार तड़के एक युवक ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने फ्लैट में बेटियों का गला रेतकर उन्हें मार डाला। फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- नौबस्ता थाना के किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाला शशि रंजन मिश्रा एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) है। घर में पत्नी रेशमा छेत्री और तीन बच्चे 11 साल की जुड़वा बेटियां रिद्धी, सिद्धी और 6 साल का बेटा गन्नू रहते थे। रविवार तड़के 4.30 बजे 112 नंबर पर हत्या की सूचना मिली। पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची तो दोनों बेटियों का शव फर्श पर अगल-बगल पड़ा था। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था। गला रेता था, पास में चाकू पड़ा था। आरोपी पिता भी लाश के पास बैठा हुआ था। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, पत्नी ने रोते हुए कहा- पति को आज ही फांसी दे दी जाए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। पल-पल निगरानी रखता था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पिता ने बेटियों की हत्या क्यों की? इसकी वजह पूरी जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। 2 तस्वीरें देखिए- घर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगवाए त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर G4 फ्लैट शशि रंजन मिश्रा का है। फ्लैट के एंट्री गेट पर 2 कैमरे, घर के अंदर किचन, हॉल और दो बेडरूम में कैमरे लगे हैं। जुड़वा बेटियां अपार्टमेंट के सामने ही मदर टेरेसा स्कूल में 5वीं में पढ़ती थीं। इसी स्कूल में बेटा यूकेजी का छात्र है। कैमरे लगवाने के सवाल पर पत्नी रेश्मा ने बताया- पता नहीं। मेरे हसबैंड को ही पता होगा। पति अपने कमरे में किसी को घुसने नहीं देते थे पत्नी रेशमा ने बताया- मैं बंगाल के सिलिगुड़ी की रहने वाली हूं। पति बिहार के रहने वाले हैं। कानपुर में मेंस पार्लर में जॉब करती थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात शशि रंजन से हुई। 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली। कुछ दिन सब ठीक रहा। फिर शराब के नशे में पति रोज पीटने लगा। वो नींद की गोलियां भी खाते थे। उन्होंने बताया कि घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV लगवाए हैं। मुझे अपने कमरे में घुसने नहीं देता था। दोनों बेटियों को साथ रखता था। अक्सर कहता था कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा। जब वो बाहर चले जाते थे, तब हम लोग कमरे में जाते थे। पत्नी बोली- पति मुझसे कहते बेटे को लेकर कहीं चली जाओ पत्नी ने बताया- शादी के बाद से थोड़ा माहौल बिगड़ा। ये मुझे मायके जाने नहीं देते थे। जब भी मायके जाना चाहती थी तब वो मेरे साथ मारपीट करते थे। हमेशा दारू पीकर आते थे, मारते-पीटते थे। हमेशा मुझसे कहते थे कि बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं दोनों बेटियों को पाल लूंगा। मैं बाहर चली जाती तो घर भी नहीं आने देते थे। मैं बेटे को लेकर मायके चली गई थी। बेटियां को साथ नहीं ले जाने दिया था। फिर मुझसे बिना बेटियों के रहा नहीं गया, करीब 9 महीने बाद वापस ससुराल आई। हमेशा पति यही बोलता था कि मेरी मम्मी मर गई हैं। अब मैं भी मरना चाहता हूं। दोनों बेटी को साथ लेकर जाऊंगा। तुम अपने बेटे को पालना। रात 2.30 बजे आखिरी बार बेटी को लेकर वाशरूम गए थे कल रात सबकुछ ठीक था। खाना खाए और बच्चियों को लेकर कमरे में सोने गए। किसी से फोन पर बहुत देर तक बात किए। मैं बाहर स्क्रीन पर कैमरे में उनके कमरे का सबकुछ देख रही थी। करीब 2.30 बजे रात में 1 बेटी को लेकर वाशरूम में गए। फिर थोड़ी देर बाद कमरे में बेटी को लेकर गए। कमरे की लाइट बंद कर दी। फिर उनके रूम के दरवाजे और खिड़कियों के पास जाकर सुना तो कोई हलचल या आवाज नहीं सुनाई दी। मुझे लगा कि सब सो गए। इसके बाद पता नहीं कि कब हत्या की। --------------- ये खबर भी पढ़िए- तहसीलदार राखी शर्मा पर एक्शन, लखनऊ भेजी गईं: कहा था- फिरोजाबाद DM परेशान कर रहे, रिश्वत में उन्होंने आई-फोन लिया फिरोजाबाद में DM रमेश रंजन पर रिश्वत का आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजस्व परिषद मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूजीलैंड के PM आएंगे गोल्डन टेंपल:जत्थेदार गड़गज से की मुलाकात, भारत आने का निमंत्रण किया स्वीकार; उपहारों का किया आदान-प्रदान
    Next Article
    संडे जज्बात-‘नहीं रहूंगी तो मेरी आवाज को तरसेगा’:मां का वॉयस मैसेज सुनकर रोता हूं; वृंदावन हादसे ने सिखाया- मम्मी-पापा से रोज बात करना मत भूलिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment