Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पिता ने जुड़वा बेटियों की हत्या की:घर में गला रेता, फिर खुद पुलिस बुलाई; पत्नी को कमरे में घुसने नहीं देता था

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में खौफनाक वारदात हुई है। रविवार तड़के एक युवक ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या कर दी। पिता ने फ्लैट में बेटियों का गला रेतकर उन्हें मार डाला। फिर खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- नौबस्ता थाना के किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाला शशि रंजन मिश्रा एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) है। घर में पत्नी रेशमा क्षेत्री और तीन बच्चे 11 साल की जुड़वा बेटियां रिद्धी, सिद्धी और 6 साल का बेटा गन्नू रहते थे। रविवार तड़के 4.30 बजे 112 नंबर पर हत्या की सूचना मिली। पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची तो दोनों बेटियों का शव फर्श पर अगल-बगल पड़ा था। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था। गला रेता था, पास में चाकू पड़ा था। आरोपी पिता भी लाश के पास बैठा हुआ था। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बेटियों की हत्या क्यों की? इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पत्नी ने बताया- 2014 में उनकी लव मैरिज हुई थी। शराब के नशे में पति रोज पीटता था। घर में एंट्री गेट से लेकर किचन और बेडरूम तक में CCTV कैमरे लगवाए हैं। मुझे कमरे में घुसने नहीं देता था। दोनों बेटियों को लेकर वह कमरे में रहता था। बाहर से ही मैं स्क्रीन पर उसके कमरे की फुटेज देखती थी। अक्सर कहता था कि तुम बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं बेटियों को पाल लूंगा। 2 तस्वीरें देखिए- घर में 6 सीसीटीवी कैमरे लगवाए त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में ग्राउंड फ्लोर पर G4 फ्लैट शशि रंजन मिश्रा का है। फ्लैट के एंट्री गेट पर 2 कैमरे, घर के अंदर किचन, हॉल और दो बेडरूम में कैमरे लगे हैं। जुड़वा बेटियां घर के सामने ही मदर टेरेसा स्कूल में 5वीं में पढ़ती थीं। इसी स्कूल में बेटा यूकेजी का छात्र था। कैमरे लगवाने के सवाल पर पत्नी रेश्मा ने कहा- पता नहीं उन्होंने (पति) ने कैमरे क्यों लगवाए। ये मुझे नहीं पता। ये मेरे हसबैंड को ही पता होगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। पल-पल निगरानी रखता था। इस वारदात के पीछे पुलिस इसे अहम वजह मान रही है। पति अपने कमरे में किसी को घुसने नहीं देते थे पत्नी रेशमा ने बताया- पति शराब के नशे के साथ नींद की गोली भी खाते थे। पता नहीं क्या करते थे, वो अपने कमरे में किसी को घुसने नहीं देते थे। जब वो बाहर चले जाते थे, तब हम लोग कमरे में जाते थे। पत्नी बोली- 2014 में हमारी लव मैरिज हुई पत्नी रेशमा ने बताया- मैं बंगाल के सिलिगुड़ी की रहने वाली हूं। मेरे पति बिहार के रहने वाले हैं। कानपुर में मैं मेंस पार्लर में जॉब करती थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात शशि रंजन मिश्रा से हुई। 2014 में हम दोनों ने लव मैरिज की थी। पत्नी बोली- पति मुझसे कहते बेटे को लेकर कहीं चली जाओ पत्नी ने बताया- शादी के बाद से थोड़ा माहौल बिगड़ा। ये मुझे मायके जाने नहीं देते थे। जब भी मायके जाना चाहती थी तब वो मेरे साथ मारपीट करते थे। हमेशा दारू पीकर आते थे, मारते-पीटते थे। हमेशा मुझसे कहते थे कि बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं दोनों बेटियों को पाल लूंगा। मैं बाहर चली जाती तो घर भी नहीं आने देते थे। मैं बेटे को लेकर मायके चली गई थी। बेटियां को साथ नहीं ले जाने दिया था। फिर मुझसे बिना बेटियों के रहा नहीं गया, करीब 9 महीने बाद वापस ससुराल आई। हमेशा पति यही बोलता था कि मेरी मम्मी मर गई हैं। अब मैं भी मरना चाहता हूं। दोनों बेटी को साथ लेकर जाऊंगा। तुम अपने बेटे को पालना। रात 2.30 बजे आखिरी बार बेटी को लेकर वाशरूम गए थे कल रात सबकुछ ठीक था। खाना खाए और बच्चियों को लेकर कमरे में सोने गए। किसी से फोन पर बहुत देर तक बात किए। मैं बाहर स्क्रीन पर कैमरे में उनके कमरे का सबकुछ देख रही थी। करीब 2.30 बजे रात में 1 बेटी को लेकर वाशरूम में गए। फिर थोड़ी देर बाद कमरे में बेटी को लेकर गए। कमरे की लाइट बंद कर दी। फिर उनके रूम के दरवाजे और खिड़कियों के पास जाकर सुना तो कोई हलचल या आवाज नहीं सुनाई दी। मुझे लगा कि सब सो गए। इसके बाद पता नहीं कि कब हत्या की। --------------- ये खबर भी पढ़िए- तहसीलदार राखी शर्मा पर एक्शन, लखनऊ भेजी गईं: कहा था- फिरोजाबाद DM परेशान कर रहे, रिश्वत में उन्होंने आई-फोन लिया फिरोजाबाद में DM रमेश रंजन पर रिश्वत का आरोप लगाने वाली टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें तत्काल प्रभाव से राजस्व परिषद मुख्यालय, लखनऊ अटैच कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    VIDEO: दौड़ा-दौड़ाकर पीट, फिर फाड़ डाले कपड़े... बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सिपाही से बदसलूकी
    Next Article
    नोएडा हिंसा- आरोपी के पास मजदूरों का पूरा डेटा:बीटेक पास कर नौकरी करने आया, 5 साल पहले संगठनों से जुड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment