Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पत्नी-देवर ने पति पर किया हमला:आपत्तिजनक हालत में देखने पर हंसिए से गर्दन पर वार, दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सजेती में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई थी। एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया था। आरोप है, कि गर्दन और चेहरे पर कई वार करने के बाद दोनों आरोपी उसे मरा समझकर लाही के खेत में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी देवर और पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेजा है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले सैलू की पत्नी संध्या का उसके देवर सुनील के साथ अवैध संबंध थे, मंगलवार दोपहर पति ने पत्नी और भाई को आपत्ति जनक हालत में देख लिया, जिसपर पत्नी ने देवर संग मिलकर पति के गर्दन पर हंसिए से कई बार कर मरा समझकर लाही के खेत में छोड़कर भाग गए थे। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया था। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया था, जहां पर युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पत्नी ओर देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैश्य माहौर सभा ने होली मिलन समारोह:परंपरा अनुसार हुआ कार्यक्रम, कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
    Next Article
    राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, गांव में तनाव:फाग कार्यक्रम के बीच अचानक बिगड़ी तबीयत, पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment