Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पड़ोसी ने नहाते समय महिला का वीडियो बनाया:वायरल करने की धमकी दी, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी में एक पड़ोसी युवक ने् महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। पनकी थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला ने बताया- पड़ोस में रहने वाला निर्मल गौतम आए दिन गाली-गलौज करता है। पहले भी एससी/एसटी एक्ट में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश कर चुका है, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसके बाद से वह परिवार को लगातार परेशान कर रहा है। नहाते वक्त वीडियो बनाया, शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं महिला ने कहा- बुधवार सुबह जब मैं घर में नहा रही थी, तभी सामने रहने वाला निर्मल गौतम उनका वीडियो बनाने लगा। इस दौरान बेटी ने उसे देख लिया और सबूत के तौर पर आरोपी का वीडियो बना लिया। परिजनों का आरोप है कि जब वे थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और उन्हें लौटा दिया। इसके बाद गुरुवार को वे पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल से मिले और उन्हें वीडियो दिखाया। पुलिस आयुक्त ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद पनकी पुलिस ने वीडियो बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया, बल्कि केवल मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। परिवार ने कहा है कि वे दोबारा पुलिस आयुक्त से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। मारपीट की तहरीर दी गई, वीडियो का जिक्र नहीं पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया- थाने में मारपीट की तहरीर दी गई थी। वीडियो बनाने या वायरल करने का जिक्र उसमें नहीं था। यदि जांच में ऐसा कोई वीडियो सामने आता है, तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस भगदड़ मामले में कोर्ट में सुनवाई:एक दरोगा की हुई गवाही, 121 लोगों की हुई थी मौत
    Next Article
    मेरठ के जिला अस्पताल में LPG सिलंडर की किल्लत:लकड़ी के चुल्हे पर बना मरीजों का खाना, प्रबंधन बोला- खत्म हुआ था सिलेंडर अब पर्याप्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment