Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रिक्शा चालक का बेटा ATS की गिरफ्त में:रोते हुए अंकित की मां बोलीं- पूछने पर कहता था लैपटॉप में गेम खेल रहा हूं

    7 hours ago

    1

    0

    मेरे लीवर में छेद हो गया था, मेरा बच्चा इलाज कराता था…अब कैसे होगा इलाज ? पिता ने रिक्शा चलाकर उसे पढ़ाया कि बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन पुलिस उसे उठाकर ले गई। मेरा बेटा डिजिटल मार्केटिंग का काम करता था, वह आतंकी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता। यह कहना था कानपुर में ATS की गिरफ्त में आए 12वीं पास अंकित संखवार की मां सावित्री का। मां ने कहा- बेटे से पूछने पर कहता था कि गेम खेल रहा हूं। वह रात में लैपटाप पर काम करता था। पिता प्रहलाद ने कहा- मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता। उसने 6 महीने पहले ही गोविंदनगर से पुराना लैपटॉप किस्तों में खरीदा था। बता दें 24 अक्टूबर को कानपुर से यूपी ATS ने बम ब्लास्ट करने वाले आरोपी को अरेस्ट किया है। उसने ईमेल से यूपी, दिल्ली, गुरुग्राम के स्कूलों में और एक्टर दिलजीत दोसांझ को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे थे। यूपी एटीएस ने बताया- आरोपी पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की, इजिप्ट, यूएसए जैसे देशों में बैठे लोगों को फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेचता था। जिनका इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किया जाता था। उसने 5 लाख से अधिक फेक ईमेल आईडी बेची थीं, जांच में सामने आया कि प्रत्येक ईमेल आईडी के बदले उसे 20 से 50 डॉलर मिलते थे। मां के लीवर में छेद, आंखों में मोतियाबिंद अंकित की मां सावित्री ने रोते हुए कहा- आखों में मोतियाबिंद भी है। बेटा ही शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से इलाज करा रहा था। उन्होंने कहा- अब मेरा इलाज कौन कराएगा। परिवार को भरोसा ही नहीं था कि उनका बेटा इस तरह की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया था। सावित्री ने सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन शनिवार को सादी वर्दी में दो युवक आए और पूछताछ के लिए ले जाने की बात कही थी। लेकिन छह दिन से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। थाने चौकी के भी चक्कर काट लिए। मेरा बेटा निर्दोष है, उसे बर्रा के दोस्त ने फंसाया है। 2025 में मिला था PM आवास योजना से घर मूलरूप से सजेती थानाक्षेत्र के ग्राम अनोईया निवासी प्रहलाद संखवार चार साल पहले कानपुर आ गए थे। पहले वह बर्रा के दामोदर नगर में किराए में रहते थे। उन्होंने 20 जुलाई 2025 को दो लाख रुपये में सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में ब्लॉक पांच में एक कमरे की कॉलोनी की थी। जिसमें प्रहलाद, उनकी पत्नी सावित्री, छोटा बेटा आरोपी अंकित रहता है। प्रहलाद रिक्शा चलाते है, जबकि उनकी पत्नी सावित्री मजदूरी करती है। वहीं, ब्लॉक तीन में उनका उनका बड़ा बेटा अतीत, पत्नी ममता और दो बच्चों के साथ किराए की कॉलोनी लेकर रहता है। उनका मंझला बेटा धर्मेंद्र अरुणाचाल प्रदेश में नगर निगम में संविदा में कार्यरत है। पिता प्रहलाद ने बताया कि अंकित ने वर्ष 2020 में इंटर पास किया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने आगे पढ़ाई नहीं की। फिर वह मजदूरी करने लगा था। पैसे जोड़कर उसने एक वर्ष 2021 में स्कूटी ली थी। वह अक्सर सुबह नौ बजे से दोपहर 3:30 बजे तक फोन में लगा रहता था। पूछने पर शेयर मार्केट में पैसा लगाने की बात कहता था। भाभी ममता ने बताया कि उसने कई बार शेयर मार्केट में पैसा लगाया, लेकिन उसे कभी मुनाफा नही हुआ। जिसके बाद वह इन सब तरह की गतिविधियों में शामिल हो गया। अब जानिए पूरा मामला… पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि यूपी एटीएस को जानकारी मिली कि थी simenbriones9265@gmail.com से गौतमबुद्ध नगर, यूपी, दिल्ली, गुरुग्राम के विभिन्न स्कूलों को धमकी भरे ई–मेल भेजे जा रहे थे, जिसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी, बब्बर खालसा द्वारा विभिन्न प्रदेशों के स्कूलों, पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली NCR में प्रस्तावित शो और उनके घर पर बम धमाका करने की धमकी भरे ई–मेल थे। जिसके बाद एटीएस ने ई–मेल की जांच शुरू की तो पता चला कि ईमेल आईडी का एक्सेस का मास्टरमाइंड अंकित संखवार के पास है। जो कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के अनोईया गांव निवासी प्रहलाद का बेटा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अंकित वाईफाई और प्रॉक्साी नेटवर्क का प्रयोग कर फेक ई–मेल आईडी बनाता था, जो कि पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत अन्य देशों में बैठे भारत विरोधी तत्वों को बेच रहा था और बदले में क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान प्राप्त करता था। गुप्त जानकारी हासिल होने पर यूपी एटीएस ने बुधवार को छापेमारी कर अंकित संखवार को अरेस्ट कर लिया। एटीएस ने आरोपी के पास से मोबाइल, लैपटाप बरामद किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के मोबाइल और लैपटाप से कई एक्सेल फाइल व क्रिप्टो वॉलेट भी मिले है। लैपटाप से मिली एक्सल फाइलों को खंगाला, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्राक्सी नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए 5 लाख फेक ई–मेल आईडी बनायी थी। अंकित ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2021 से फेक ई–मेल आईडी बनाने का काम कर रहा है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गुरुग्राम, दिल्ली और नोएडा के स्कूलों में जिस फेक आईडी से धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे, वो मेल आईडी भी लैपटॉप से मिली। इसके साथ ही एक अन्य फेक मेल आईडी smithjohnson6889@gmail.com भी मिली जिससे 23 अक्टूबर को मुंबई मेयर ऑफिस को भी उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। इस तरह ई–मेल आईडी को बेचता था आरोपी पकड़े गए आरोपी अंकित ने बताया कि इन फेक ई–मेल को वह फेसबुक पर Buy and Sell ग्रुपों से जुड़कर बेचता और खरीदता था। इन फेक आईडी को ग्रुप के जरिए से ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, तुर्की, एजिप्ट समेत अन्य देशों के ग्रुपों से जुड़े लोगों से मिल गया था। बाहरी देशों में बैठे यह लोग भारत विराेधी गतिविधियों में शामिल हैं। अंकित ने बताया कि फेक मेल आईडी एक एक्सेल शीट में भेजता था। जिसमें ईमेल आईडी, उसका पासवर्ड, रिकवरी मेल व टू फैक्टर कोड होता था। बांग्लादेश के युवक को 6000 USTD में दी थी फेक आईडी अंकित ने बताया कि फेसबुक और वाटस्एप के जरिए बांग्लादेशी युवक अलामीनइस्लाम उर्फ अलामीन से जुड़ गया था, जिसमें फर्जी ईमेल आईडी उपलब्ध कराने को कहा था। जिसके बाद अंकित ने simenbriones9265@gmail.com फेक आईडी दी थी, इस फेक ईमेल के जरिए बदले में 6000 USDT (क्रिप्टोकरेंसी) का भुगतान भी किया गया था। जिसके सबूत अंकित के मोबाइल से एटीएस को मिले हैं। अंकित ने बताया कि simenbriones9265@gmail.com आईडी अलामीन को ही भेजी थी, जिसका इस्तेमाल 12 अक्टूबर को विभिन्न स्कूलों में धमकी भरे मैसेज भेजने मे किया गया था। साथ ही smithjohnson6889@gmail.com मेल आईडी से 23 अक्टूबर को मुंंबई के मेयर हाउस में धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। इन दोनों मेल आईडी का पासवर्ड, रिकवरी मेल व टू फैक्टर कोड एक्सेल सीट में बांग्लादेशी नागरिक अलामीन को वाट्सएप पर भेजा गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अंकित के वाट्सएप के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश, इजिप्ट, टर्की, यूएसए के लोगों से जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही विदेशी नंबरों से भारी मात्रा में USTD का ट्रांजेक्शन भी एटीएस को मिला है। एटीएस की जांच में सामने आया कि अंकित को एक फेक ईमेल आईडी के बदले में 20 से 50 डॉलर तक का भुगतान होता था, जिसके सबूत भी एटीएस को मिले है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के कमरे में पकड़ा; मथुरा में देवरानी-जेठानी में लात-घूसे चले, बाल पकड़कर घसीटा मथुरा में करवा चौथ की रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। दोनों प्रेमी के किराए के कमरे में थे। पति अपनी भाभी और परिवार की अन्य महिलाओं को साथ मौके पर पहुंच गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भड़सर में आंधी-बारिश से खेतों में गिरीं फसलें:किसानों को नुकसान; आसपास के गांवों में भी शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
    Next Article
    यूपी के 60 जिलों में आज 12वीं तक स्कूल बंद:शिक्षक और कर्मचारियों को आना होगा, PET परीक्षा के चलते फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment