Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रेलवे टेक्नीशियन ने किया सुसाइड:लिखा- मम्मी, पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं...

    15 hours ago

    1

    0

    मम्मी, पापा मुझे माफ करना, मैं जान देने जा रही हूं… यह बातें डायरी में लिखकर रेलवे टेक्नीशियन ने सुसाइड कर लिया। युवती न कमरे में दुपट्‌टे से फंदा लगाकर जान दे दी। दरवाजा न खुलने पर छुट्‌टी से वापस आई रूम पार्टनर ने परिवार के लोगों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा युवती का शव फंदे पर लटक रहा था। घटनास्थल पर जांच के दौरान फोरेंसिक टीम को एक डायरी मिली, जिसमें युवती ने सुसाइड नोट लिखा था। गोविंद नगर 10 ब्लॉक में किराए पर रहती थी मूलरूप से बिहार, मुजफ्फरपुर की नेहा कुमारी (28) रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर नियुक्त थीं। 2020 से उनकी तैनाती फजलगंज स्थित वर्कशॉप में थी। जबकि भाई आगरा मेट्रो में काम कर रहा है। पिता उमेश कुमार झारखंड स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। भाई चंदन ने बताया- नेहा गोविंद नगर स्थित 10 ब्लॉक में वर्कशॉप में ही काम करने वाली सोनल के साथ रहती थी। उनके पिता उमेश कुमार झारखंड स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। 23 फरवरी को इंगेजमेंट के लिए घर गई थी भाई ने बताया- 23 फरवरी को नेहा बिहार होली मनाने गई थी। उसकी इंगेजमेंट की बात भी घर में चल रही थी। गुरुवार सुबह नेहा बिहार से कानपुर वापस लौटी थी। शाम करीब 4 बजे नेहा की रूम पार्टनर सोनल भी छुट्‌टी लेकर घर पहुंची। इस दौरान देखा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सोनल ने पुलिस और नेहा के परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। देखा- नेहा की डेडबॉडी पंखे पर दुपट्‌टे से लटक रहा था। नेहा का स्वभाव बहुत हंसमुख था घटना की जानकारी पर भाई चंदन और साथी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर साथी कर्मचारियों ने बताया कि नेहा बहुत ही हंसमुख स्वभाव की थी, परिजनों ने किसी भी प्रकार के तनाव की बात से इंकार किया है। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया- युवती की डायरी से सुसाइड नोट मिला है, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें EX मुस्लिम सलीम को 7 दिन बाद होश आया, डॉक्टर बोले- शायद बोल न पाएं; हमलावरों के पिता बोले- बेटों का फर्जी एनकाउंटर हुआ खुद को Ex-मुस्लिम कहने वाले गाजियाबाद के सलीम वास्तिक को हमले के 7 दिन बाद होश आया है। फिलहाल वह दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल के ICU में ही हैं। अस्पताल प्रशासन ने उनके बेटे उस्मान को एक वीडियो दिया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले VIDEO; बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई मारना चाहता है
    Next Article
    खाद के गड्ढों की जमीन पर अवैध कब्जा:पिलाना में ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment