Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रॉयल गार्डन लॉन खाली करने का आदेश:दो साल का हर्जाना, तीन साल का देना होगा किराया; नहीं चुकाया तो ब्याज लगेगा

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में टाटमिल चौराहे के पास स्थित रॉयल गार्डन लॉन को लेकर कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। एडीजे-7 आजाद सिंह ने लॉन को दो महीने के भीतर खाली कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने लॉन का कब्जा भवन स्वामी संजीव केडिया को सौंपने के लिए संचालक पंकज तिवारी को आदेशित किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने तीन साल का बकाया किराया 6,930 रुपए और दो साल का हर्जाना 50 हजार रुपए प्रतिमाह की दर से देने के निर्देश दिए हैं। यदि दो महीने के भीतर हर्जाना राशि जमा नहीं की जाती है, तो उस पर 6 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। अब जानिए पूरा मामला…. छावनी के टैगोर नगर के रहने वाले संजीव केडिया और उनकी मां पुष्पा केडिया ने रॉयल गार्डन लॉन का संचालन कर रहे रेलबाजार के हैरिसगंज की रहने वाली आशा तिवारी और उनके बेटे पंकज तिवारी के खिलाफ संपत्ति अंतरण अधिनियम के तहत कोर्ट में वाद दाखिल किया था। इसमें कहा था कि संजीव के पिता मन्त्रीलाल केडिया ने हैरिसगंज स्थित बंगला नंबर 116 सर्वे नंबर 668/340 में दो कमरे और खुली जगह शीतल प्रसाद तिवारी को 192.50 रुपए प्रतिमाह किराये पर दी थी। नोटिस देने पर भी जगह खाली नहीं की शीतल की मौत के बाद उनकी पत्नी आशा व पुत्र पंकज किरायेदार बने। किरायेदारी वाली जगह पर यह लोग रॉयल गार्डन नाम से पार्टी लॉन चलाने लगे और आवासीय संपत्ति का व्यावसायिक इस्तेमाल कर लाखों रुपये कमाने लगे। किराया भी देना बंद कर दिया। नोटिस देने पर भी जगह खाली नहीं की। वहीं पंकज का कहना है कि जगह संजीव केडिया की नहीं केंद्र सरकार की है। छावनी परिषद की सहमति से शीतल प्रसाद तिवारी किरायेदार बने थे और पिता की मौत के बाद वह किरायेदार हो गए। उन्होंने कोर्ट में किराया भी जमा किया है। दोनों पश्नों को सुनने के बाद कोर्ट ने पाया कि आशा और पंकज को दो माह में जगह खाली कर कब्जा संजीव को सौंपने के निर्देश दे दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान पति समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज:तोड़फोड़ और लूट के मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    Next Article
    हरदोई में मासूम से रेप, दोषी को 10 साल कैद:पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment