Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सेप्टिक टैंक में उतरे बाप-बेटे की मौत:साढ़े 3 बजे सुबह गैस की चपेट में आए, पुलिस और SDRF टीम ने तीसरे को निकाला

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय बाप-बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर, डीसीपी वेस्ट सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू कर 3 लोगों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने सभी को हैलट हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बाप और बेटे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला कर्नलगंज थाने क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बताया- रात में कल्याणपुर के गोवा गार्डन में बने शिव कृपा अपार्टमेंट अपार्टमेंट में अपने ससुर जावेद (52) और साले आबिद (21) के साथ सेप्टिक टैंक साफ करने पहुंचा था। रात में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हमने पूरा सेटअप लगाया और सफाई करने तीनों लोग अंदर चले गए। पहले राउंड की सफाई करने के बाद हम तीनों बाहर आ गए। इसके बाद करीब 2 बजे दोबारा से अंदर सफाई करने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे। दूसरे राउंड में जावेद और आबिद और गहराई में चले गए। जिसके बाद वह उसी में फंस गए। जावेद और आबिद अंदर गए तो निकले ही नहीं इरफान ने बताया- काफी देर आहट न मिलने पर मैं भी अंदर गया। इस दौरान मेरा भी सिर थोड़ा चकराने लगा। मैं किसी तरह बाहर निकला और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ देर बाद एसीपी कल्याणपुर आशुतोष, डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कर्नलगंज के बकरमंडी के रहने जावेद के परिवार में पत्नी सूफिया, 12 साल का बेटा अब्दुल्ला और बेटी मंत्शा है। बेटी की शादी हो चुकी है। ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया- कर्नलगंज के रहने वाले युवक रात में 12 बजे से काम कर रहे थे। सुबह साढ़े 3 बजे सेप्टिक टैंक की सफाई करते हुए तीन युवक गिर गए। सूचना पर पुलिस और SDRF पहुंची। यहां से तीनों को बाहर निकाला। जहां दो युवकों की मौत हो गई है। आगे जांच-पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाना ट्रम्प के लिए क्यों मुश्किल:संकरे रास्ते का फायदा उठा रहा ईरान, अमेरिकी वॉरशिप भी यहां सुरक्षित नहीं
    Next Article
    कानपुर में बच्ची के दिल में टीबी की गांठ:4 घंटे धड़कन रोककर निकाली पत्थर जैसी झिल्ली, डॉक्टर बोले- दुनिया का पहला मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment