Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता:हाथों में ताले लेकर प्रदर्शन किया, 9 साल, प्रदेश बेहाल के लगाए नारे

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के 9 साल बेहाल के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौक से कोतवाली तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में ताले लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ‘9 साल प्रदेश बेहाल, कानपुर बदहाल’ के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। पवन गुप्ता ने कहा- विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। शहर की हालत बेहद खराब कांग्रेस नेता ने कहा- कानपुर शहर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़कों पर गड्ढे, जगह-जगह गंदगी, जलभराव और खराब सफाई व्यवस्था से आम जनता परेशान है। त्योहारों के दौरान भी मूलभूत सुविधाओं की कमी साफ नजर आती है, जिससे लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, व्यापारी आर्थिक दबाव में हैं और किसान अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से जनता से किए गए वादों का जवाब देने और प्रदेश के विकास के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त:अलविदा जुमा और ईद के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article
    Israel US Iran War: ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर पावर और NATO को कायर कहा, होर्मुज में साथ नहीं देने पर USA को आघात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment