Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो किशोरियों से जुड़े मामले:एक से छेड़छाड़, दूसरी लापता; पुलिस ने शुरू की जांच

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। एक मामले में 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है, जबकि दूसरे मामले में 10वीं की छात्रा के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। 12 साल की किशोरी से छेड़छाड़, FIR दर्ज पहले मामले में चकेरी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक उनकी 12 वर्षीय बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा करता और आपत्तिजनक इशारे करता था। मंगलवार को भी जब किशोरी घर के बाहर बैठी थी, तब आरोपी ने उसे इशारे किए। बेटी की शिकायत पर मां आरोपी के घर पहुंचीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। 10वीं की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका दूसरे मामले में चकेरी क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार को कॉलेज गई थी, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटी। कॉलेज में तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवक पर अपहरण का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि सफीपुर का एक युवक उनकी बेटी के संपर्क में था और वह भी अपने घर से गायब है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक किशोरी को अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। CCTV और सर्विलांस से तलाश जारी चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। लापता किशोरी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेसबुक LIVE के बाद युवक ने की आत्महत्या:वीडियो में ससुराल और परिवार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, शराब की बोतल और मोबाइल बरामद
    Next Article
    राम मंदिर में पुजारियों की संख्या बढ़ी:अब 22 पुजारी करेंगे रामलला की सेवा, रोस्टर के तहत दो टोलियों में करेंगे ड्यूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment