Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो दिन बारिश के आसार:दिन में कभी धूप तो कभी बादल का दौर जारी, गर्मी ने किया परेशान; रातें सामान्य

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में मौसम ने करवट लेते हुए दिन के समय गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। दोपहर के समय कड़ाके की धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। दिन में धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस बढ़ी रही, जिससे लोगों को पसीना झेलना पड़ा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रात के समय हल्की राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने के साथ होगी बारिश चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार, 30 और 31 मार्च को मौसम करवट ले सकता है। इन दिनों बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल दोपहर की तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराती रहेगी, जबकि शाम और रात के समय मौसम थोड़ा राहत दे सकता है। एसी और कूलर हो गए शुरु गर्मी के चढ़ते तेवर के बीच इस बार मार्च महीने से ही घरों व आफिसों में एसी व कूलर चलने शुरु हो गए हैं। 80 फिट रोड के एक एसी कारोबारी ने बताया कि इस बार मार्च महीने में ही एसी की बिकने शुरु हो गए हैं। जो ग्राहकों की भीड़ अप्रैल महीने में आती थी। वह इस बार एक महीने पहले ही आने लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में बांसी-धानी मार्ग पर फिर दौड़ी रोडवेज बसें:8 साल बाद अब 136 रुपए में सीधे गोरखपुर पहुंचेंगे यात्री
    Next Article
    गैंगरेप पीड़िता के कोर्ट में सुनाई दरिंदगी की कहानी:माता-पिता बोले- मामला खत्म कर दीजिए; बिटिया की शादी कैसे करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment