Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन:लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतरे, नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कथित धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रांतीय मंत्री पोरवाल ने कहा- इन मुद्दों को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। हिंदू समाज को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा- समाज में इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने हाल में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सामने आए कथित धर्मांतरण के मामले का भी जिक्र किया और इसे संगठित गतिविधि बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा रहा है। युवतियों को दोस्ती के जरिए निशाना बनाते हैं प्रदर्शनकारियों ने कहा- शहर भी ऐसे मामलों से अछूता नहीं है। समय-समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने दावा किया कि युवतियों को दोस्ती के जरिए निशाना बनाए जाने के मामले सामने आते हैं, जिसके प्रति समाज को जागरूक करना जरूरी है। संगठनों ने बताया- वे आने वाले समय में शहर के अलग-अलग इलाकों में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके तहत लोगों को अपनी संस्कृति, सामाजिक सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-UP, राजस्थान सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार:कहा- चंबल नदी में अवैध रेत खनन नहीं रुकने पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करेंगे; CCTV कैमरे लगाइए
    Next Article
    संभल जामा मस्जिद में हुई जुमे की नमाज:कड़ी सुरक्षा में 400 लोगों ने अदा की नमाज, सीसीटीवी से हुई निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment