Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:पासपोर्ट-वीजा के नाम पर वसूले पैसे, मुंबई पहुंचते ही खुला धोखे का राज

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने का झांसा देकर एक छात्र से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रावतपुर गांव निवासी छात्र अभिषेक सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां आशा बहू हैं। अभिषेक के अनुसार, उसके मामा के मित्र फखरुद्दीन अंसारी निवासी मस्वानपुर ने उसे विदेश भेजकर अच्छी कमाई का लालच दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह सभी दस्तावेज तैयार कर देगा। इसके एवज में फखरुद्दीन ने कुल डेढ़ लाख रुपये तय किए। किश्तों में लिए पैसे, मुंबई में दिया धोखा पीड़ित अभिषेक ने बताया कि आरोपी ने 15 नवंबर 2024 को पासपोर्ट बनवाने के नाम पर यूपीआई से 15 हजार रुपये लिए। इसके बाद 17 मार्च 2025 को 50 हजार, 9 अप्रैल को 20 हजार और 10 अप्रैल को 15 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। वहीं 15 अप्रैल को वीजा लगवाने के नाम पर 30 हजार रुपये नकद लिए। इतना ही नहीं, मुंबई जाने के लिए टिकट के नाम पर भी 1500 रुपये वसूले। 21 अप्रैल को अभिषेक ट्रेन से मुंबई पहुंचा। वहां फखरुद्दीन द्वारा बताए गए व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन न तो कोई व्यक्ति मिला और न ही कोई दस्तावेज। इसके बाद फखरुद्दीन का मोबाइल भी बंद हो गया। ठगी का अहसास होने पर अभिषेक मुंबई से लौट आया। पैसे मांगने पर किया इनकार, पुलिस ने दर्ज किया केस अभिषेक ने बताया कि लौटने के बाद जब उसने फखरुद्दीन से पैसे वापस मांगे तो उसने साफ इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रावतपुर थाने में आरोपी फखरुद्दीन अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बोले एसीपी कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया की ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विदेश भेजनें के नाम पर ठगी हुई जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला:देवरिया में आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ी
    Next Article
    गाजीपुर में डीएम-एसपी ने की समन्वय बैठक:विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment