Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर मेट्रो में अब 'शक्ति' की सवारी:महिला दिवस पर पटरियों पर दौड़ेगी 'एग्जीबिशन ऑन व्हील', जानें क्या है खास

    7 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कानपुर मेट्रो इस बार कुछ अलग और खास करने जा रही है। शनिवार को शहर की पटरियों पर विशेष 'शक्ति मेट्रो' दौड़ती नजर आएगी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार शनिवार को लखनऊ से इस खास ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सिर्फ एक मेट्रो नहीं, बल्कि 'एग्जीबिशन ऑन व्हील्स' यानी पहियों पर चलती एक प्रदर्शनी होगी, जो पूरे एक हफ्ते तक यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। मेट्रो के अंदर दिखेगा भारत की 'शक्तियों' का सफर इस विशेष मेट्रो की सबसे बड़ी खूबी इसके अंदर सजी प्रदर्शनी है। इसमें देश की उन महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों और संघर्षों को जीवंत रूप में दिखाया गया है, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। कल उद्घाटन के दौरान गुरुदेव चौराहा मेट्रो स्टेशन पर विभिन्न संस्थाओं और एनजीओ से जुड़ी महिलाएं इस विशेष ट्रेन में सवार होंगी और इस चलती-फिरती प्रदर्शनी का दीदार करेंगी। बड़ा चौराहा पर सजेगी कला और सुरों की महफिल महिला दिवस का यह जश्न सिर्फ ट्रेन के अंदर ही नहीं, बल्कि मेट्रो स्टेशनों पर भी दिखाई देगा। आगामी 7 और 8 मार्च को बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन पर 'शो योर टैलेंट' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 7 मार्च को यहाँ गायन की शानदार प्रस्तुतियां होंगी, वहीं 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य अवसर पर ओपन माइक और काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस मंच के जरिए शहर की महिलाएं अपनी आवाज और विचारों को सबके सामने रख सकेंगी। एमडी बोले- यह आधी आबादी के प्रति सम्मान यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि इस पूरे आयोजन का मुख्य मकसद समाज में महिलाओं के योगदान को पहचानना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि 'एग्जीबिशन ऑन व्हील्स' और यात्री सहभागिता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कानपुर मेट्रो का लक्ष्य यात्रियों के लिए एक सार्थक और समावेशी अनुभव तैयार करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के अनूप गुप्ता बने IAS:दूसरे प्रयास में हासिल की 716वीं रैंक, पिता बोले- बेटे ने सीना चौड़ा कर दिया
    Next Article
    राजेपुर में 14 से 20 तक होगी श्रीमद्भागवत कथा:गोसाईगंज विधायक अभय सिंह हैं कार्यक्रम के आयोजक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment