Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर मेयर जलभराव से बचने के लिए टैक्टर पर बैठीं:6 किमी लंबा स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज बनेगा, 26 वार्डों की 1.35 लाख आबादी को मिलेगा फायदा

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने ‘अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना’ लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना को व्यय एवं वित्त समिति की मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत किदवई नगर बाईपास से पांडु नदी तक करीब 6.064 किलोमीटर लंबा पक्का नाला बनाया जाएगा। वर्तमान में यह नाला कच्चा है और कई स्थानों पर उसका लेवल सही नहीं होने के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसी वजह से बरसात के दौरान बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, किदवई नगर, टीपी नगर, राखी मंडी, मुंशीपुरवा, नौबस्ता समेत आसपास के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। अधिकारियों के अनुसार इस नाले के बनने से करीब 26 वार्डों के आंशिक क्षेत्रों का पानी निकलेगा, जिससे लगभग 1.35 लाख से अधिक आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत पशुपति नगर, यशोदा नगर, हंसपुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, अजीतगंज, गांधी ग्राम, कृष्णा नगर, चंदारी, नौबस्ता और किदवई नगर समेत कई इलाकों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना का कार्य सी एंड डी एस, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए एनआरएससी सैटेलाइट इमेज के आधार पर ड्रेनेज कैचमेंट की मैपिंग की गई है, जबकि जीआईएस प्लेटफॉर्म और डीजीपीएस सर्वे के जरिए नाले का लेवल तय किया गया है। साथ ही आईएमडी के पिछले 30 वर्षों के वर्षा आंकड़ों के आधार पर इसका हाइड्रोलिक डिजाइन तैयार किया गया है। योजना में नाले के निर्माण के साथ पांच वर्ष तक रखरखाव और संचालन (OM) भी शामिल रहेगा। योजना को मंजूरी मिलने पर महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ का आभार जताया है। नगर निगम के अनुसार इस योजना के लागू होने से शहर में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होगी और कच्चे नालों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरएसडी अकादमी में नई बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन:छात्रों को मिलेगा खेल प्रतिभा निखारने का अवसर
    Next Article
    बरेली में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी:शादी से लौटते समय पत्नी की मौत, पति घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment