Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-औरैया हाईवे पर 2 युवकों की मौत, 2 घायल:कुंभी दूध फैक्ट्री के पास कारों की आमने-सामने टक्कर; घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर-औरैया हाईवे पर कुंभी दूध फैक्ट्री के पास 23 मार्च 2026 की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अकबरपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, कानपुर से औरैया की ओर जा रही होंडा अमेज कार (UP 78 FH 3585) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इसी दौरान, औरैया से कानपुर की ओर आ रही एक अन्य कार (UP 70 HS 9813) से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल इस दुर्घटना में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें श्रेष्ठ केसरवानी (पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी, प्रीतम नगर, प्रयागराज), गौरव (पुत्र पप्पू शर्मा, चौक, प्रयागराज), हिमांशु केसरवानी (पुत्र मुन्ना केसरवानी, धूमनगंज, प्रयागराज) और रवि (पुत्र लखन लाल शर्मा, चौक, प्रयागराज) शामिल हैं। जिला अस्पताल में पहुंचाए गए घायले घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हिमांशु केसरवानी और रवि को मृत घोषित कर दिया। शेष दो घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं। अकबरपुर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे की वजह का पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दो पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट की तैयारी:SI एग्जाम में पकड़े गए थे, एक ने नहीं ली थी लिखित अनुमति
    Next Article
    मऊ उद्यान विभाग ₹2 में दे रहा रोगमुक्त पौधे:आधुनिक तकनीक से तैयार नर्सरी पौधे, बेहतर उत्पादन और मुनाफे का अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment