Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सेंट्रल पर 7.2 लीटर व्हिस्की के साथ अधेड़ गिरफ्तार:जीआरपी ने अवैध शराब बेचने वाले को जेल भेजा

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब बेचते हुए एक अधेड़ व्यक्ति को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ रविवार को कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए रविवार को स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। रविवार तड़के करीब 4 बजे स्टेशन के पास झकरकटी की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर कुछ संदिग्ध लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही सभी भाग निकले, लेकिन एक अधेड़ व्यक्ति को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.2 लीटर व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपए आंकी गई है। जीआरपी की पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम प्रेमनाथ वर्मा बताया, जो कानपुर के हरवंशमोहाल का निवासी है। उसके पास से कुल 40 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी बैग में रखकर अवैध रूप से शराब की बिक्री करता था। जीआरपी ने आरोपी प्रेमनाथ वर्मा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे रविवार को जेल भेज दिया है। जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह ने यह भी बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी को कौन से दुकानदार शराब उपलब्ध कराते थे। जांच में जिन दुकानदारों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवक ने पत्नी को लात-घूंसों से पीटा:साले के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाई, सीने में दांत से काटा
    Next Article
    सजेती में किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी:परिजनों ने पुलिस को दी सूचना, सुसाइड की वजह साफ नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment