Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर सदर समाधान दिवस में 104 शिकायतें:सिर्फ 8 का मौके पर निस्तारण, सीडीओ बोलीं- कार्रवाई जमीन पर दिखनी चाहिए

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर सदर तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में कुल 104 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल 8 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सीडीओ ने बाकी बची 96 शिकायतों को लेकर संबंधित विभागों के अफसरों को सख्त लहजे में कहा कि कार्रवाई केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर गुणवत्ता के साथ दिखनी चाहिए। समाधान दिवस में सबसे ज्यादा मामले राजस्व, पुलिस और नगर निगम से जुड़े रहे। सीडीओ ने निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों को तय समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। खतौनी और आय प्रमाण पत्र में तुरंत राहत जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में प्रशासन ने मौके पर ही राहत पहुंचाई। ग्राम भिसार के नरेंद्र सिंह और मसवानपुर की सृजना देवी की खतौनी में नाम संशोधन का विवाद लंबे समय से चल रहा था, जिसे लेखपाल को निर्देशित कर तत्काल ठीक कराया गया। चकेरी के रामबाबू की खतौनी में पुराने आदेश दर्ज नहीं थे, उसे भी मौके पर दुरुस्त किया गया। वहीं उदयपुर निवासी सोनी को आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी, जिसका शिविर में ही ऑनलाइन आवेदन कराकर तत्काल प्रमाण पत्र जारी किया गया। पेंशन और शस्त्र लाइसेंस पर भी कार्रवाई नौबस्ता की कुंती पांडेय ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने रिकॉर्ड जांच कर बताया कि उनकी चारों किस्तें खाते में भेजी जा चुकी हैं। वहीं कल्याणपुर के सरवर अली ने अपने पिता का शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस को तत्काल शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए। 26 दिव्यांगों को मौके पर मिले यूडीआईडी कार्ड समाधान दिवस के साथ दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने 38 आवेदकों का परीक्षण किया, जिनमें से 26 दिव्यांगों को मौके पर ही यूडीआईडी कार्ड और प्रमाण पत्र जारी किए गए। 8 दिव्यांगों के आय प्रमाण पत्र बनाए गए, जबकि 3 का पेंशन योजना में पंजीकरण किया गया। एक दिव्यांग का बैंक खाता खुलवाकर उसे एटीएम कार्ड भी सौंपा गया। इन विभागों की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं राजस्व विभाग: 32 पुलिस विभाग: 16 नगर निगम: 14 केडीए: 09 केस्को: 07 डूडा: 03 जलकल: 02 इस दौरान सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी और एसडीएम सदर अनुभव सिंह समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो:वायरल करने की दी धमकी विरोध पर महिला को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    मैनपुरी में एंबुलेंस ने बच्ची को रौंदा, मौत:ड्राइवर फरार, दादी के साथ खेत जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment