Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात एसपी ने पुखरायां में किया पैदल गश्त:होली-रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में आगामी होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पैदल गश्त की। यह गश्त थाना भोगनीपुर क्षेत्र के कस्बा पुखरायां और रेलवे स्टेशन पुखरायां में पुलिस बल के साथ की गई। पुलिस अधीक्षक ने कस्बा पुखरायां के बाजार का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेगी। गश्त का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का संदेश देना था। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से होली और रमजान को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में बोर्ड परीक्षा में 1438 परीक्षार्थी अनुपस्थित:41 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट का एग्जाम
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड के टॉप-3 बैटर्स पवेलियन लौटे:सॉल्ट-बटलर के बाद हैरी ब्रूक आउट, न्यूजीलैंड ने 160 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment