Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 1742 स्थानों पर होलिका दहन:श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि की कामना की

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में 2 मार्च 2026, सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर देर शाम होलिका दहन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिले भर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई गई। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात्रि 8:50 बजे तक निर्धारित था। इसी अवधि के दौरान अधिकांश स्थानों पर विधि-विधान से पूजा के बाद होलिका दहन किया गया। कुछ क्षेत्रों में मध्यरात्रि के विशेष मुहूर्त में भी दहन संपन्न हुआ। होलिका दहन से पूर्व महिलाओं और पुरुषों ने रोली, अक्षत, नारियल, गेहूं की बालियां, जौ और चने अर्पित कर विधिवत पूजन किया। बच्चों और बुजुर्गों ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। कई स्थानों पर प्रह्लाद कथा का श्रवण भी आयोजित किया गया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, जनपद के विभिन्न गांवों, कस्बों और मोहल्लों में कुल 1742 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम ढलते ही गांव-गांव में ढोलक की थाप और होली गीतों के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसआरएन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों का हड़ताल:3 माह का बकाया वेतन न मिलने पर आक्रोशित, नारा लगाकर विरोध
    Next Article
    जालौन में सड़क हादसे में युवक की मौत:एक साथी की हालत गंभीर, होली पर आया था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment