Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:कैबिनेट मंत्री बोले- BJP एक राष्ट्रवादी दल, जो भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को कानपुर देहात स्थित भाजपा जिला कार्यालय माती में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश सचान, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला प्रभारी अशोक राजपूत और विधायक पूनम संखवार ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान कानपुर देहात से आए लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी दल है, जो भारत को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुई थी और अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने थे। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भाजपा का इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन को मजबूत करने की सराहना की और बताया कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बन चुकी है। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की नई धारा और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जनता का राजनीति पर विश्वास मजबूत हुआ है। मुख्य अतिथि राजेश सचान ने पार्टी की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दो सांसदों से शुरू हुई भाजपा आज 303 सीटों तक पहुंच गई है, जो उसके सिद्धांतों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को नए भारत की आधारशिला बताया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने झंडे के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कानपुर देहात के संतोष प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम हेतु हस्ताक्षरयुक्त बधाई पत्र भी भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर हमला:बिल्डर ने साथियों संग LDA अफसरों को दौड़ा कर पीटा, पथराव किया
    Next Article
    एटा में यातायात पुलिस ने 142 वाहनों का काटा चालान:नियमों के उल्लंघन पर 1.72 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment