Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित:गेहूं, चना, सरसों और आलू की फसल को नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात में सुबह से हो रही हल्की बारिश और बूंदाबांदी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम के अचानक बदलने से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। बारिश से गेहूं, चना, सरसों और आलू सहित कई फसलों को नुकसान हुआ। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। किसानों के अनुसार गेहूं, चना, लाही (सरसों), धनिया और आलू जैसी प्रमुख फसलें बारिश और नमी के कारण नुकसान झेल रही हैं। लगातार फुहारों और खेतों में बढ़ी नमी से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। स्थानीय किसानों ने बताया कि अब तक लगभग 30 प्रतिशत फसल प्रभावित हो चुकी है। उनका कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो पूरी फसल प्रभावित हो सकती है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वेक्षण कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल, किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि फसलों को और अधिक क्षति से बचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारी बारिश के बीच अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज:हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-शांति और तरक्की की दुआएं मांगी
    Next Article
    सहारनपुर में तीन शातिर चोर गिरफ्तार:चोरी की कई वारदातों का खुलासा, इंजन-पार्ट्स और पिकअप बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment