Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में जनगणना 2027 का प्रशिक्षण शुरू:प्रगणकों को डिजिटल डेटा संग्रहण और फील्ड कार्य की प्रक्रिया सिखाई जा रही

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण का आयोजन पुखरायां स्थित बी.के.एस.डी. स्कूल और जी.जी.आई.सी. पुखरायां में किया जा रहा है। इसमें जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सही और सटीक आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। उन्हें डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण, फील्ड में कार्य की प्रक्रिया और संभावित समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। 19 बैचों को प्रशिक्षित किया जाएगा एलजीएम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। भोगनीपुर-पुखरायां क्षेत्र में बीकेएलजी स्कूल में चार बैच और जीजीआईसी पुखरायां में दो बैच के माध्यम से कुल 19 बैचों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी, सुचारु, प्रभावी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना है। यह कार्यक्रम कानपुर देहात जिला प्रशासन के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में परिवहन मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना:बोले- सामान्य महिला नेता न बने इसलिए आरक्षण का विरोध
    Next Article
    दावा- सलमान खान की फिल्म का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन:राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, फिरौती केस से भी जुड़ा नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment