Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में मनरेगा कर्मियों की कलम बंद हड़ताल:2021 से लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराजगी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के मलासा विकास खंड में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय और अन्य मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2021 से लगातार मांगें उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सभी मनरेगा कार्य पूरी तरह ठप रहेंगे और इस अवधि में कोई काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 26 अप्रैल से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारी पर काम करने का दबाव ग्राम रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को दिए ज्ञापन में अपील की है कि हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी पर काम करने का दबाव न बनाया जाए। इस हड़ताल से क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजय कनौजिया ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस हड़ताल को अमिता, विजय बहादुर, बचन यादव, शशिकांत, अंकित, चंद्रभान, संतोष, नंद किशोर, लक्ष्मी, अरविंद, अंजू, मनोज, पिंकी, रेणु, नीरज पाल और सुरेश सहित कई ग्राम रोजगार सेवकों का समर्थन प्राप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर मंत्री जयवीर सिंह का बयान:मैनपुरी में बोले- महिलाएं चुनाव में देंगी जवाब, कोर्ट के फैसलों का सम्मान करें
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत:रामपुर में गुरुद्वारे जा रहे थे, रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment