Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में टैंकर की टक्कर से छात्रा की मौत:श्रीरामपुर के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, छात्रा कक्षा पांच में पढ़ती थी

    1 hour ago

    2

    0

    पुखरायां बाईपास झांसी-कानपुर हाईवे पर बुधवार को एक टैंकर की टक्कर से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। यह घटना श्रीरामपुर के सामने सड़क पार करते समय हुई। मृतका की पहचान भोगनीपुर के श्रीरामपुर निवासी निवासी धर्मेंद्र सिंह की पुत्री 11 वर्षीय आयुषी उर्फ मनु के रूप में हुई है। आयुषी पुखरायां मीरपुर स्थित फन किड्स स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी और प्रतिदिन अपने पिता के साथ स्कूल जाती थी। बुधवार को आयुषी के पिता धर्मेंद्र सिंह बाहर गए हुए थे। इसलिए उसके दादा अशोक कुमार उसे स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। गांव के निकट वह, पोती आयुषी व तनु ऑटो के लिए हाईवे पार कर रहे थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार टैंकर ने आयुषी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉ. राजवीर सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां शालिनी सदमे में आ गईं। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड का रिजल्ट कल:10वीं में 25.89 लाख और 12वीं में 23.54 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी
    Next Article
    अयोध्या के जंगल में मिले युवक की मौत का खुलासा:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि, पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment