Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात पहुंचे ग्वालियर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता:कहा- आरक्षण जातिगत नहीं, आर्थिक आधार पर हो

    2 hours ago

    2

    0

    ग्वालियर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा कानपुर देहात पहुंचे। अकबरपुर हाईवे पुल पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद वाहनों का काफिला स्वागत जुलूस के रूप में पुल से नीलगिरी होटल तक पहुंचा। नीलगिरी होटल पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों ने बुके और मालाएं पहनाकर अनिल मिश्रा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने आरक्षण व्यवस्था पर अपनी राय रखी। अधिवक्ता मिश्रा ने कहा कि आरक्षण को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए। इससे वास्तव में जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में शिव शंकर शुक्ला, मंजू शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, कंचन मिश्रा, श्याम बिहारी पांडेय, एडवोकेट अंकित शुक्ला, मुन्ना मिश्रा, उमंग मिश्रा, भारत मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, अंकित अवस्थी, अंकुश अवस्थी, मयंक मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, श्यामू दीक्षित और रवि दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शनिवार को होगी बिजली कटौती:कई इलाके रहेंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    15 हजार की ठगी की राशि पीड़ित को वापस मिली:श्रावस्ती साइबर सेल की तत्परता से मिली राहत, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment