Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉनवे भारत के खिलाफ बाकी वनडे सीरीज से बाहर:ट्रेनिंग के दौरान सिर में लगी चोट; निक केली को टीम में जगह

    4 hours ago

    1

    0

    भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच न्यूजीलैंड को झटका लगा है। टीम के ओपनर डेवोन कॉनवे सिर की चोट (कन्कशन) के कारण बाकी बचे चारों मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को पहले वनडे से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें ऑकलैंड के मेडिकल सेंटर के इमरजेंसी विभाग में ले जाया गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने गुरुवार को कॉनवे के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की। बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। केली शुक्रवार को वेलिंगटन में टीम से जुड़ेंगे और शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। निक केली दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कॉनवे के रिप्लेसमेंट के तौर पर निक केली को टीम में शामिल किया है। केली को पहले ही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में चुना गया था। अब वे बाकी मैचों के लिए भी टीम का हिस्सा होंगे। केली शुक्रवार को वेलिंगटन में टीम से जुड़ेंगे। वे शनिवार को होने वाले दूसरे वनडे में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। कॉनवे की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर में उनकी भूमिका अहम हो सकती है। मैट हेनरी को मेडिकल क्लीयरेंस, दूसरे वनडे में खेल सकते हैं ट्रेनिंग के दौरान कॉनवे और तेज गेंदबाज मैट हेनरी आपस में टकरा गए थे। इसके बाद हेनरी की भी कन्कशन जांच की गई। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य रही है और मेडिकल टीम ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। हेनरी अब दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। डेल फिलिप्स न्यूजीलैंड A टीम में शामिल निक केली के मुख्य वनडे टीम में शामिल होने के बाद ऑकलैंड एसेज के बल्लेबाज डेल फिलिप्स को न्यूजीलैंड A टीम में जगह दी गई है। फिलिप्स भारत A के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले आखिरी चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलेंगे। शनिवार को वेलिंगटन में दूसरा वनडे भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। न्यूजीलैंड के लिए कॉनवे की गैरमौजूदगी टॉप ऑर्डर में बदलाव की चुनौती होगी। वहीं, निक केली को टीम में शामिल करने से बल्लेबाजी के लिए एक नया विकल्प मिला है। -------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे:13 दिसंबर को मुकाबला; DDCA ने मौसम और निर्माण कार्य के चलते बदलाव मांगा भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर जीता:बैडमिंटन में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी; फाइनल में चीनी खिलाड़ी से हारीं
    Next Article
    SAFF चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया:सुहैल अहमद भट्ट ने 2 गोल किए; सिर्फ 17 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment