Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार का गेट खोलने पर बाइक टकराई, युवक की मौत:झांसी में फूड डिलीवरी करने जा रहा था, मां से बोला- घर लौटकर खाना खाऊंगा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में कार सवार की लापरवाही के चलते फूड डिलीवरी बॉय की जान चली गई। युवक बाइक से डिलेवरी देने जा रहा था। रास्ते में कार सवार अज्ञात व्यक्ति ने एकदम दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक दरवाजे से टकरा गई और युवक घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार लेकर भाग गए। घटना नवाबाद थाना के आयकर भवन के पास स्टेशन रोड की है। फूड डिलीवरी देने निकला था युवक मृतक का नाम सोहिल मंसूरी (35) पुत्र शकील मंसूरी था। वह प्रेमनगर के पुलिया नंबर 9 के खिचड़ीपुरा मोहल्ले में रहता था। मृतक के पिता शकील मंसूरी ने बताया- सोहिल मंसूरी स्विगी कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करता था। बुधवार दोपहर को वह बाइक से डिलेवरी देने स्टेशन रोड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह आयकर भवन के रास्ते आगे बढ़ा तो सड़क किनारे खड़ी एक एसयूवी वाहन सवार ने अपनी कार का दरवाजा अचानक से खोल दिया। सोहिल अपनी बाइक नहीं संभाल सका। रफ्तार में वह दरवाजे से जा भिड़ा। उसने हेलमेट लगाया हुआ था, इसके बावजूद उसे गहरी चोट आ गई। सूचना पर घरवाले पहुंचे हादसे के बाद आरोपी कार लेकर भाग निकला। आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायल को ऑटो से सिविल अस्पताल ले गए। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गया। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोहिल की मौत हो गई। सोहिल की मौत के बाद घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। 4 भाइयों में सोहिल दूसरे नंबर का है। उसकी शादी रूबीना से हुई थी। उनके 8 साल का बेटा तहमीर और एक साल की बेटी सिबरा है। मां ने खाने के लिए कहा तो बोला- लौटकर खाउंगा पिता ने बताया- सोहिल की पत्नी रूबीना बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। जब सोहिल घर से काम पर जाने लगा तो उसकी मां ने कहा कि बेटा खाना खा लो। फिर ड्यूटी पर जाना। मगर सोहिल बोला कि एक डिलीवरी देकर आ रहा हूं। उसके बाद खाना खाएंगे। माता-पिता ने भी खाना नहीं खाया और सोहिल के लौटने का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद ही खबर आ गई कि एक्सीडेंट हो गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अचेत हो गई। वह बार-बार सोहेल को पुकारने लगी। पुलिस का कहना है कि गाड़ी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में भाजपा महानगर के पोस्टर से गुटबाजी की चर्चा:क्षेत्रीय अध्यक्ष गायब, सांसद-विधायक और मेयर को मिली जगह
    Next Article
    DDU के 7 स्टूडेंट्स बने 'इको नेटवर्क' के जूनियर एम्बेसडर:बेंगलुरु में लेंगे ट्रेनिंग, मेधा संस्था और यूनिवर्सिटी के सहयोग से मिला मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment