Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार सवारों ने ट्रक चालक के भाई को गोली मारी:वाहन हटाने को लेकर विवाद हुआ, दौड़ाकर पीटा; जिला पंचायत सदस्य समेत 7 नामजद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रास्ते में एक किनारे खड़े ट्रक को हटाने को लेकर विवाद हो गया। 6-7 कारों में सवार 10 लोगों ने ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया। उस पर राइफल, रिपीटर, पिस्टल, डंडे और चापड़ से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए ट्रक चालक अपने घर की ओर भागा। हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गांव के लोग और घरवाले जब बचाने दौड़े तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली चालक के बड़े भाई को लग गई। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से एक युवक को पकड़ लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना होलागढ़ क्षेत्र की। रास्ते पर किनारे खड़ा था ट्रक कस्तूरीपुर हरिकिशन रोड, होलागढ़ निवासी रामकैलाश ट्रक चलवाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को ट्रक माल अनलोड करके मैं घर आया था। ट्रक काफी गंदा था। सुबह करीब 11 बजे मैं खेत के सामने कच्चे रास्ते पर ट्रक को खड़ाकर उसे धुलने लगा। आरोप है कि उसी दौरान नीलेश मिश्रा उर्फ नीलू उर्फ शिवम मिश्रा निवासी पूरनपुर और रोहित पांडे निवासी गिरधरपुर गोंडवा चारपहिया वाहन से वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने ट्रक हटाने को कहा, तो रामकैलाश ने किनारे से निकल जाने की बात कही। इस पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वे धमकी देते हुए वहां से चले गए। आधे घंटे बाद असलहों के साथ लौटे हमलावर करीब आधे घंटे बाद दोनों 6-7 चारपहिया वाहनों से अपने साथियों के साथ लौटे। सभी आदि से लैस थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर रामकैलाश को पीटना शुरू कर दिया और उसे घर तक दौड़ाकर लाठी-डंडों व असलहों की बट से हमला किया। फायरिंग में भाई को लगी गोली शोर सुनकर गांव के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके बड़े भाई रामआसरे की ठुड्डी के पास लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीण पीछे हट गए। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को खदेड़ा, जिस पर वे भागने लगे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा इस दौरान हमलावरों का एक साथी चंदन पटेल अपनी क्रेटा कार लेकर खेत में घुस गया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कार से दो अवैध असलहे भी बरामद हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चंदन को हिरासत में लेकर दोनों असलहे कब्जे में ले लिए। रामकैलाश ने बताया कि आरोपियों में नीलेश, रोहित के अलावा शुभम मिश्रा, डब्बू उर्फ सुधीर, चंदन पटेल, अंशु मिश्रा और जय सिंह समेत सात-आठ अज्ञात लोग शामिल थे। रोहित पांडे जिला पंचायत सदस्य हैं। आरोपियों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। रामआसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस कर रही पूछताछ होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात लोगों को नामजद किया गया है और अन्य अज्ञात आरोपियों को भी शामिल किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवाबगंज में होलिका दहन की तैयारी में मारी गोली:युवक गंभीर हालत में बरेली रेफर, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बर्थडे के दिन गलती से दोस्त को मारी थी गोली:लखनऊ में पिस्टल चेक करते समय चली, पूर्व MLC के भतीजे को बाल सुधार गृह भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment