Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा ने 3 रन से जीता मैच:वियान जट राणा ने बनाए 119 रन, सत्यम संघु ने लिए अहम विकेट

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का पहला मैच मंगलवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा ने मेरठ कैंट कमांडोज को तीन रन से हरा दिया। टॉस जीतकर मेरठ कैंट कमांडोज ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा की ओर से सलामी बल्लेबाज वियान जट राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 119 रन बनाए, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने मेरठ कैंट कमांडोज के सामने 218 रन का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ कैंट कमांडोज की शुरुआत तेज रही। सलामी बल्लेबाज यशु प्रधान और वर्दित छोकर ने अपनी टीम को मजबूत आधार प्रदान किया। मैच अंतिम ओवरों तक बेहद रोमांचक बना रहा। जीत के लिए अंतिम 12 गेंदों पर 16 रन की आवश्यकता थी। इसी दौरान वर्दित छोकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से शतक से चूक गए। उन्होंने 53 गेंदों पर 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 99 रन बनाए। उन्हें शिवम उज्जवल ने अधिराज सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर में प्रिंस यादव भी बिना कोई रन बनाए अधिराज सिंह को कैच दे बैठे, जिससे मैच में तनाव बढ़ गया। अंतिम 6 गेंदों पर मेरठ कैंट कमांडोज को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। क्रिक गिरी चैंप्स के गेंदबाज सत्यम संघु ने पहली ही गेंद पर अक्षु बाजवा (7 रन) को शिवम उज्जवल के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके बाद इंपैक्ट प्लेयर राहुल ने पहली गेंद पर 3 रन बनाए। एक वाइड गेंद और एक डॉट बॉल ने दबाव और बढ़ा दिया। पांचवीं गेंद पर वंश (6 रन) भी शिवम उज्जवल को कैच दे बैठे। मेरठ कैंट कमांडोज निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन ही बना सकी। इस तरह क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा ने यह मुकाबला तीन रन के करीबी अंतर से जीत लिया। वियान जट राणा को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RDSS योजनाओं में घटिया काम की सख्त जांच होगी:यूपीपीसीएल ने 21 जिलों में उतारे ‘क्वालिटी वॉचडॉग’, 2 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट
    Next Article
    बिजनौर में डिजिटल जनगणना 2026-27: फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू:ADM वान्या सिंह ने बिजनौर में दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment