Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर रिंकू सिंह RSO-ओलंपिक चैंपियन राजकुमार बनेंगे DSP:लखनऊ में CM योगी देंगे नियुक्ति पत्र, खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) बनाया गया है। ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल (गाजीपुर) को डीएसपी का पद मिला है। आज, मंगलवार को लोक भवन में सीएम योगी आदित्यनाथ कुल 6 खिलाड़ियों को अधिकारी के पद पर नियुक्ति का प्रमाण पत्र देंगे। रानी लक्ष्मी बाई और लक्ष्मण पुरस्कार का भी वितरण करेंगे। कुल 6 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने अधिकारी खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया- झांग झोऊ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य अलीगढ़ के रिंकू सिंह, ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल निवासी गाजीपुर को डीएसपी, पैरा एथलेटिक्स में ऊंची कूद में पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता गौतमबुद्ध नगर के प्रवीण कुमार, पेरिस पैरा ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक विजेता इटावा के अजीत सिंह को जिला पंचायती राज अधिकारी बनाया गया है। पैरा ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता सुमिरन निवासी गाजियाबाद को जिला पंचायती राज अधिकारी और मुजफ्फरनगर की रहने वाली पैरा एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में कांस्य जीतने वाली कांस्य पदक विजेता प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी के नियुक्त पत्र दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को दी जाएगी आर्थिक मदद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले नौ खिलाड़ियों को वर्ष 2024-25 के लिए लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों को तीन लाख 11 हजार रुपए की धनराशि और कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के 14 खिलाड़ियों को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 64 लाख की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 19 अन्य खिलाड़ियों को एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत 8.75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार लक्ष्मण अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल उत्तम सिंह - गाजीपुर - हॉकी अभिजीत कुमार -प्रयागराज - जिम्नास्टिक जोंटी कुमार - गौतमबुद्ध नगर - कुश्ती रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (सामान्य वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल प्राची सहारनपुर एथलेटिक्स तान्या चौधरी बागपत एथलेटिक्स वंतिका अग्रवाल गौतमबुद्ध नगर शतरंज लक्ष्मण अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल यश कुमार - आगरा - पैरा कनौइंग प्रवीण कुमार - गौतमबुद्ध नगर- पैरा एथलेटिक्स रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड (पैरा वर्ग) खिलाड़ी - जनपद - खेल प्रगति केसरवानी- लखनऊ- पैरा टेबल टेनिस पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी - जनपद - खेल - धनराशि विनय - गोरखपुर - पैरा पावरलिफ्टिंग - 40 लाख विक्रांत - बालियान - मेरठ वुशू - 15 लाख सागर दांगी - बागपत - शूटिंग - 15 लाख भानु पाठक - गोरखपुर - पर्वतारोही -15 लाख दीपक कुमार- गाजियाबाद - पर्वतारोही - 15 लाख तनुश्री पांडेय - लखनऊ - सॉफ्ट टेनिस - 14 लाख ओम यादव - लखनऊ - सॉफ्ट टेनिस - 12 लाख राजकुमार पाल - गाजीपुर - हॉकी - 10 लाख यश कुमार - आगरा - पैरा कैनोइंग - 10 लाख मुस्कान यादव - प्रयागराज - सॉफ्ट टेनिस - छह लाख अभय सिंह - वाराणसी - क्याकिंग व कनोइंग - पांच लाख श्रवण कुमार - बागपत - शूटिंग - तीन लाख यश तोमर - बागपत शूटिंग - दो लाख ईशान खान - बागपत - शूटिंग दो लाख ……………………………… यह खबर भी पढ़िए बंदर ने बच्ची को काटा-युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूदा: लखनऊ में घरों में घुसकर कर रहे हमला, पीड़ितों की आपबीती पढ़िए लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में अधिवक्ता पर हमला, जान से मारने की धमकी:मुकदमे की पैरवी छोड़ने को लेकर मारपीट, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप
    Next Article
    धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार:पांचवें दिन भारत में ₹65 करोड़ कमाए, छावा-पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment