Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में सूखा और गन्ना किसानों का संकट: PM Narendra Modi से मिलेंगे DK Shivakumar

    4 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने राज्य में गन्ना किसानों की समस्याओं और सूखे की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। शिवकुमार ने कहा कि वह विपक्षी नेताओं को शामिल करते हुए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलने और समस्याओं का हल निकालने की अपील करेंगे। मैसूरु हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, मैंने गन्ना किसानों की समस्याओं और सूखे पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है।मैं उनसे विपक्षी नेताओं सहित एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने का अनुरोध करूंगा। विपक्षी नेताओं ने पहले कहा था कि वे हमारे साथ शामिल होंगे, और मुझे उम्मीद है कि वे अब भी ऐसा करेंगे। गन्ना किसानों के जारी विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनकी किसानों से बातचीत हुई है और उन्होंने एक बार फिर उनसे अपना प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की है।उन्होंने कहा, हर किसी को एक साथ बैठकर समाधान निकालना चाहिए। इस मुद्दे पर राजनीति करने या किसी की आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है। दूसरे लोग ऐसा कर सकते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा।मुख्यमंत्री होने के नाते मेरी एक जिम्मेदारी है और मैं केवल आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ सकता। हमारा उद्देश्य किसानों और जनता का कल्याण सुनिश्चित करना है। किसानों की आजीविका हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur के Kamjong में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत
    Next Article
    अमित शाह का 20 अक्टूबर को Punjab दौरा, नशा विरोधी मामलों में मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment